ज्योतिष | हिंदू पंचांग के अनुसार, सावन महीने की शुरुआत कल से होने वाली है. 11 जुलाई से सावन का महीना शुरू हो जाएगा, यह महीना भगवान भोलेनाथ के भक्तों के लिए बेहद ही खास माना जाता है. अबकी बार सावन के महीने में कुछ खास शुभ योग भी बन रहे हैं, जिसका हमें विशेष लाभ भी मिलता हुआ दिखाई दे रहा है. आज की इस खबर में हम आपको इसी के बारे में विस्तार से जानकारी देने वाले हैं.
कल से शुरू होगा सावन का महीना
अबकी बार सावन की शुरुआत कई शुभ योगो के साथ हो रही है, जिससे इस महीने का धार्मिक महत्व और भी ज्यादा बढ़ जाता है. पहले ही दिन श्रावण कृष्ण प्रतिपदा तिथि पर पूर्वषाढा और उत्तराषाढा नक्षत्र और कई शुभ संयोग योग भी बन रहे है. इसके अलावा, चंद्रमा दोपहर 12:09 मिनट के बाद मकर राशि में प्रवेश करेगा और गुरु आदित्य योग का भी निर्माण होगा. इस योग में भगवान भोलेनाथ की आराधना करना काफी अच्छा माना जाता है.
पंडित श्रीकांत शर्मा के अनुसार, अबकी बार सावन में कुल चार सोमवार आएंगे. 14, 21, 28 और 4 अगस्त को सावन के सोमवार है. सावन के दौरान स्वार्थ सिद्धि योग, अमृत सिद्धि योग और शिवयोग जैसे तीन शुभ संयोग भी बन रहे हैं. अगर आप भी भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न करना चाहते हैं, तो आपके पास शानदार मौका है.
ऐसे करें भोलेनाथ को प्रसन्न
सावन में हरियाली अमावस्या, हरियाली तीज, नाग पंचमी, कामिका एकादशी, सावन पुत्रदा एकादशी, रक्षाबंधन और श्रावण पूर्णिमा जैसे पर्व भी मनाए जाएंगे. 9 अगस्त को सावन का समापन रक्षाबंधन और स्नान दान पूर्णिमा के साथ होगा. इस दिन आयुष्मान और सौभाग्य योग का भी सहयोग बना रहा है. अगर आप भी चाहते हैं कि जीवन में आपकी सभी इच्छाएं पूरी हो जाए, तो आपको सावन के महीने के सोमवार का व्रत अवश्य करना चाहिए. ऐसा करने से भगवान भोलेनाथ आपसे प्रसन्न हो जाते हैं और आपकी सभी इच्छाओं की पूर्ति करते हैं.
डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.
