हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा की नई एग्जाम डेट घोषित, फटाफट चेक करें ऑफिसियल नोटिस

चंडीगढ़ | हरियाणा में जो भी युवा शिक्षक बनने का सपना देख रहे हैं उन्हें HTET परीक्षा पास करनी होगी. हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा को पास करने वाले उम्मीदवार PRT, TGT व PGT पदों पर आवेदन करने के योग्य होंगे. खबरें आ रही थी कि यह 26 और 27 जुलाई को आयोजित की जाएगी. इससे पहले भी यह परीक्षा कई बार पोस्टपोन हो चुकी है. अब एक बार फिर से परीक्षा की तिथि बदल गई है.

Job Student

30 व 31 जुलाई को होगी एचटेट परीक्षा

अब इस परीक्षा का आयोजन 30 और 31 जुलाई को किया जाएगा. 26 और 27 जुलाई को हरियाणा संयुक्त पात्रता परीक्षा (CET) होगी. इस बारे में ऑफिशियल जानकारी भी साझा कर दी गई है. हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की तरफ से संयुक्त पात्रता परीक्षा के लिए तारीखों का ऐलान कर दिया गया है.

प्रस्ताव को मिली मंजूरी

जारी पत्र के अनुसार हरियाणा सरकार, स्कूल शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव ने सभी को जानकारी दी है कि राज्य सरकार ने विभिन्न स्तरों की एचटीईटी परीक्षा-2024 की तिथि को 26/27.07.2025 के स्थान पर 30.07.2025 (बुधवार) और 31.07.2025 (गुरुवार) करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है. अब HTET परीक्षा 26 व 27 जुलाई को न होकर 30 और 31 जुलाई को आयोजित की जाएगी.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 33 नए नायब तहसीलदारों की हुई नियुक्ति
Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.