हरियाणा CET के लिए किसी भी प्रलोभन में न फंसे युवा, टोल फ्री नंबर पर करें शिकायत

चंडीगढ़ | हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने CET- 2025 (संयुक्त पात्रता परीक्षा) की परीक्षा तिथि जारी करती है. CET आने वाली 26 और 27 जुलाई को राज्य के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगा. आयोग की तरफ से अब टोल फ्री नंबर जारी करते हुए आगाह किया गया है कि यदि कोई परीक्षा में पास करवाने के नाम पर कोई रिश्वत मांगता है या फिर किसी भी प्रकार का प्रलोभन देता है तो उसके बहकावे में न आएं और इसकी शिकायत आयोग को दें.

HSSC CET

टोल फ्री नंबर पर करें शिकायत

आयोग के अध्यक्ष हिम्मत सिंह की तरफ से सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा गया कि यदि कोई संस्था अथवा व्यक्ति सीईटी-2025 के लिए पेपर में नकल कराने, परीक्षा पास करवाने अथवा भर्ती प्रक्रिया में चयन करवाने के लिए आपको किसी प्रकार का प्रलोभन देकर रिश्वत की मांग करता है तो ऐसे संस्था अथवा व्यक्ति के बहकावे में न आएं. अगर ऐसा कोई करता है तो एंटी करप्शन ब्यूरो के टोल फ्री नंबर पर शिकायत की जा सकती है.

यह भी पढ़े -  आदमपुर में भजनलाल को श्रद्धांजलि देने पहुंचे CM नायब सैनी, सुरक्षा के किए गए कड़े इंतजाम

होगी सख्त कार्यवाही

आयोग के अध्यक्ष और आयोग के सदस्य के नंबरों पर टेक्स्ट मैसेज करके जानकारी दी जा सकती है. सभी को आगाह किया गया है कि यदि कोई रिश्वत मांगते पाया जाता है, तो उसके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी. वहीं, सूचना देने वालों का नाम पूरी तरह से गोपनीय रखा जाएगा. यानि कि सूचना देने वाले की पहचान उजागर नहीं की जाएगी.

इस नंबर पर दें सूचना

18001802022 (टोल फ्री नंबर, एंटी करप्शन ब्यूरो)

इन नंबरों पर कर सकते हैं SMS

92162 77773 (हिम्मत सिंह, चेयरमैन, हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग)

97739 66556 (भूपेंद्र चौहान, सदस्य, हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग)

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.