CET उम्मीदवारों के लिए हरियाणा सरकार ने किया बसों का इंतजाम, परीक्षा के आवागमन में नहीं होगी कोई परेशानी

चंडीगढ़ | हरियाणा में संयुक्त पात्रता परीक्षा CET- 2025 को लेकर हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की तैयारियां चल रही है. आने वाली 26 और 27 जुलाई को सीईटी परीक्षा का आयोजन किया जाएगा. परीक्षा को लेकर सभी जिलों में कई विभागों की स्थापना की जाएगी जो संयुक्त रूप से काम करेंगे. परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने में अभ्यर्थियों को कोई परेशानी न हो, इसके लिए हेल्प डेस्क स्थापित करने की तैयारी की जा रही है.

Haryana Roadways Bus

करीबन 8000 बसों का इंतजाम

इसी प्रकार से दूसरे जिलों में परीक्षार्थियों के आवागमन के लिए परिवहन विभाग द्वारा बसें भी चलाई जाएंगी. परीक्षा केंद्रों पर व्हीलचेयर उपलब्ध कराने के लिए रेडक्रॉस से सहयोग मांगा गया है. हरियाणा सरकार के ग्रुप सी पदों के लिए होने वाले कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (सीईटी) के लिए लगभग 8000 बसों का इंतजाम किया है.

उम्मीदवारों का किराया हो सकता है माफ

परिवहन विभाग के आयुक्त एवं सचिव टीएल सत्यप्रकाश, महानिदेशक सुजान सिंह और उनके मातहत ऑफिसर व्यवस्था करने में लग चुके हैं. ऐसा संभावित है कि पहले कि तरह मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी अभ्यर्थियों का किराया माफ कर दें. हरियाणा रोडवेज की बसों के साथ-Bसाथ परिवहन आयुक्त कार्यालय द्वारा भी प्राइवेट बसों का इंतजाम किया जाएगा.

यह भी पढ़े -  सिरसा, हिसार समेत 7 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, हरियाणा मौसम विभाग ने दी चेतावनी

13.48 लाख उम्मीदवारों ने किया रजिस्ट्रेशन

इनमें स्टेज कैरिज स्कीम के तहत चलने वाली बसों के अतिरिक्त स्कूलों, कॉलेजों की बसों को भी शामिल किया जा सकता है. सीईटी के लिए 13.48 लाख ने रजिस्ट्रेशन किया है. इनमें से कितने अभ्यर्थी एडमिट कार्ड डाउनलोड करेंगे, यह बाद में पता चलेगा. हरियाणा सरकार का परिवहन विभाग करीबन 8000 बसों का इंतजाम करने में लगा हुआ है. परिवहन विभाग कोशिश कर रहा है कि डिपो अनुसार नजदीक से नजदीक जगह से अभ्यर्थियों को लाने और ले जाने की व्यवस्था हो सके.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.