नई दिल्ली | भारतीय रेलवे ने Reservation Against Cancellation (RAC) यानि रद्द करने पर आरक्षण को लेकर एक बड़ा फैसला लिया है, जो इसी साल 1 अगस्त से लागू हो रहा है. दरअसल, रेलयात्रियों के लिए यह एक जरूरी और अच्छी खबर है. यदि आप भी ट्रेन से सफर करते हैं, तो ये खबर जानना आपके लिए बेहद फायदेमंद साबित होगा.
यात्रियों को पहुंचेगी राहत
रेल मंत्रालय से मिली जानकारी के अनुसार, अब RAC टिकट वालों को भी पूरी सीट उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे उन्हें सफर के दौरान आधी सीट या बैठकर सफर करने की जरूरत नहीं पड़ेगी. अब तक RAC यात्री एक ही बर्थ को 2 लोगों के साथ साझा करते थे, जिससे उन्हें खासी असुविधा झेलनी पड़ती थी. अब रेलवे के इस फैसले से उन लाखों लोगों को राहत पहुंचेगी, जो टिकट कंफर्म होने के इंतजार में यात्रा करते हैं.
रेलयात्रियों के लिए हितकारी फैसला
भारतीय रेलवे के इस नए नियम के तहत अब RAC यात्रियों को पूरी सीट मिलेगी. यात्रा के दौरान उन्हें बर्थ शेयर नहीं करनी पड़ेगी. ऐसे में लंबी दूरी की यात्रा में न केवल राहत पहुंचेगी, बल्कि सफर भी आरामदायक हो जाएगा. रेल मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि यात्रियों के सफर के अनुभव को और ज्यादा बेहतर बनाने के उद्देश्य से यह फैसला लिया गया है.
