चंडीगढ़ | हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) की तरफ से 26 और 27 जुलाई 2025 को संयुक्त पात्रता परीक्षा यानी सीईटी का आयोजन किया जाना है. कल देर रात हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की तरफ से सभी उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं. इस बार CET परीक्षा के लिए लगभग साढे 13 लाख उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन किया है.
आगामी 26 और 27 जुलाई को एलिजिबिलिटी टेस्ट यानी CET आयोजित होने जा रहा है. इसका आयोजन हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) 26 और 27 जुलाई को चार शिफ्ट में करेगा. ऐसे में अगर यह परीक्षा 4 शिफ्ट में होगी तो परीक्षा में नॉर्मलाइजेशन भी किया जाएगा.
एडमिट कार्ड जारी
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के के लिए- क्लिक करें Download Here
जाने किस शहर और शिफ्ट में है आपकी परीक्षा
मुख्यमंत्री की तरफ से पहले ही घोषणा हो चुकी है कि उम्मीदवारों को परीक्षा के दौरान कोई परेशानी नहीं होगी ऐसे में उन्हें फ्री बस सेवा का लाभ मिलेगा. आयोग की तरफ से एडमिट कार्ड जारी होने के बाद अब सब उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. एडमिट कार्ड के जरिए आप कोई यह सूचना मिल जाएगी कि आपकी परीक्षा किस जिले में और किस शिफ्ट में तथा किस तारीख पर है.
इस पोर्टल से करें फ्री एडवांस बुकिंग
इस पूरी व्यवस्था के लिए हर दिन करीबन 9000 साधारण बसें चलेगी. अभ्यर्थी परिवहन विभाग की तरफ से उपलब्ध कराए गए लिंक hartrans.gov.in/advance-booking-for-cet-2025/पर जाकर अपनी पर्सनल जानकारी भरकर एडवांस सीट बुकिंग कर सकते हैं. परीक्षा वाले दिन आमजन से अपील की गई है कि वह सफर न करें, कोई जरूरी काम हो तभी वह यात्रा के लिए निकलें. सीईटी आयोजन का 1300 से ज्यादा परीक्षा केंद्रों पर होगा. परीक्षा के लिए 13 लाख से ज्यादा अभ्यर्थियों ने रजिस्टर किया है.
