लॉकडाउन को लेकर फेक ट्वीट सोशल मीडिया पर वायरल, अनिल विज ने दी शिकायत

चंडीगढ़ । हरियाणा राज्य में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए अब हरियाणा सरकार ने अपना सबसे बड़ा अस्त्र लॉकडाउन चलाया है. 2 दिन पहले हरियाणा के लगभग सभी जिलों फतेहाबाद, सिरसा, करनाल ,रोहतक , सोनीपत, हिसार, फरीदाबाद, गुरुग्राम , पंचकूला में 7 दिनों का लॉकडाउन लगा दिया गया है. यह लॉकडाउन सोमवार को सुबह 5:00 बजे से शुरू हुआ है और 10 मई को सुबह 5:00 बजे तक चलेगा.

anil vij

लॉकडाउन आगे बढ़ेगा या नहीं

अब सोशल मीडिया पर एक झूठी खबर वायरल होती जा रही है कि हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने हरियाणा में लॉकडाउन की अवधि को बढ़ा दिया है. हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने डीजीपी मनोज यादव से कहा है कि सोशल मीडिया पर उनके नाम के फेक ट्वीट को वायरल करने का केस दर्ज किया जाए.

यह भी पढ़े -  दुनिया की सबसे महंगी गाय की कीमत, भारत से खास कनेक्शन; जानकर उड़ जाएंगे होश

आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर एक फोटो तेजी से वायरल होती जा रही है. इस फोटो में गृहमंत्री के ट्विटर हैंडल पर हरियाणा राज्य में लॉकडाउन को आगे बढ़ाए जाने की झूठी खबर दिखाई जा रही है. स्वास्थ्य मंत्री ने स्वयं इसे संज्ञान में लिया है और इसे झूठा बताया है और राज्य के डीजीपी को एफ आई आर दर्ज करने के लिए कहा है.

 

Avatar of Sahil Maurya
Sahil Maurya
View all posts