हरियाणा में निकाय विभाग के 9158 पदों पर होगी भर्ती, कैबिनेट ने दी हरी झंडी

चंडीगढ़ | हरियाणा में शहरी स्थानीय निकाय विभाग द्वारा खाली पदों को भरा जाएगा. रेशनलाइजेशन की प्रक्रिया के बाद विभाग ने खाली पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू करते हुए प्रस्ताव वित्त विभाग के पास भेज दिया गया है. इसे कैबिनेट की तरफ से मंजूरी मिल चुकी है. वित्त विभाग की हरी झंडी मिलते ही आने वाले कुछ महीने के अंदर निकाय विभाग में 9158 पदों पर भर्ती की जाएगी.

Job Exam Student Collage

निकाय विभाग में कर्मचारियों की कमी

हरियाणा निकाय विभाग में नए अधिकारी-कर्मचारियों की भर्ती के बाद वार्षिक 610 करोड़ रुपये का अतिरिक्त व्यय वेतन-भत्तों पर किया जाएगा. वर्तमान में शहरी स्थानीय निकाय विभाग में 31,533 स्वीकृत पद हैं. वर्तमान में अधिकारियों-कर्मचारियों पर वार्षिक रूप से लगभग 1290 करोड़ रुपये खर्च किए जाते है. राज्य के सभी 22 जिलों में 87 निकाय संस्थाएं हैं. निकाय विभाग में कर्मचारियों की कमी बनी हुई है.

गैर जरूरी पदों को किया जाए समाप्त

शहरी क्षेत्रों का विस्तार हुआ है, मगर कर्मचारी अभी भी कम हैं. इससे निकायों के काम पर प्रभाव पड़ रहा है. संपत्तिकर इकट्ठा करने से लेकर सफाई कर्मचारियों की कमी का सामना विभाग को करना पड़ रहा है. निकाय विभाग की योजना है कि अनावश्यक पदों को खत्म किया जाए और आवश्यकता के मुताबिक अधिकारी-कर्मचारियों के खाली पदों को भरा जाए.

यह भी पढ़े -  हरियाणा सरकार की लाडली भत्ता योजना का उठाएं फायदा, हर महीने मिलेगी 3 हजार रुपए पेंशन

युवाओं को मिलेगा रोजगार

ग्रुप ए और बी के पदों को लोक सेवा आयोग (HPSC) और ग्रुप सी और डी के पदों को भरने के लिए हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) को ब्योरा भेजा जाएगा. पूरी प्रक्रिया में छह से 10 महीने तक का समय लगने के आसार नजर आ रहे हैं. शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल का कहना है कि निकायों में शीघ्र ही पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू होगी. कर्मचारियों की कमी के कारण निकायों के कार्य प्रभावित होने से समस्या होती है. पदों को भरने से युवाओं को भी रोजगार के मौके मिलेंगे.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.