दिल्ली- NCR सहित हरियाणा को एक और लंबी दूरी की नई ट्रेन का तोहफा, फटाफट देखें टाइमिंग व स्टॉपेज

रेवाड़ी | हरियाणा में रेलयात्रियों को एक और लंबी दूरी की ट्रेन का तोहफा मिला है. यहां यात्रियों की सुविधा में बढ़ोतरी करते हुए दौराई (अजमेर)- गोड्डा- दौराई (अजमेर) साप्ताहिक नई रेलसेवा का संचालन किया जाएगा. इस ट्रेन के संचालन का दक्षिण हरियाणा के कई रेलवे स्टेशनों पर ठहराव रहेगा, जिसका सीधा फायदा यात्रियों को मिलेगा.

RAIL TRAIN

यह रहेगा शेड्यूल

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने बताया कि ट्रेन नंबर 09604, गोड्डा- दौराई (अजमेर) उद्घाटन स्पेशल ट्रेन 26 जुलाई शनिवार को गोड्डा से शाम 4 बजे रवाना होकर सोमवार को 01.30 बजे दौराई पहुंचेगी.

बीच रास्ते यह ट्रेन दोनों दिशाओं में पोडैयाहाट, हंसडीहा, मोहनपुर, देवघर, जसीडीह, झाझा, किऊल, शेखपुरा, नवादा, तिलैया, गया, डेहरी ऑन सोन, सासाराम, भभुआ रोड, पं. दीनदयाल उपाध्याय, चुनार, मिर्जापुर, सुबेदारगंज, फतेहपुर, गोबिंदपुरी, इटावा, टूंंडला, अलीगढ, गाजियाबाद, दिल्ली, गुरुग्राम, रेवाड़ी, अटेली, नारनौल, नीमकाथाना, रींगस, फुलेरा, किशनगढ व अजमेर स्टेशनों पर ठहराव करेगी.

नई रेलसेवा के रूप में होगी संचालित

यह ट्रेन नियमित ट्रेन नंबर 19603/ 04, दौराई (अजमेर)- गोड्डा- दौराई (अजमेर) साप्ताहिक नई रेलसेवा के रूप में संचालित होगी. इसी तरह ट्रेन नंबर 19603, दौराई (अजमेर)- गोड्डा साप्ताहिक रेलसेवा 3 अगस्त से दौराई से प्रत्येक रविवार को दोपहर साढ़े 3 बजे रवाना होकर सोमवार को रात 10:20 बजे गोड्डा पहुंचेगी.

इसी तरह वापसी में ट्रेन नंबर 19604, गोड्डा- दौराई (अजमेर) साप्ताहिक रेलसेवा 5 अगस्त से गोड्डा से प्रत्येक मंगलवार को सुबह 5 बजे रवाना होकर बुधवार को शाम 05.20 मिनट पर दौराई पहुंचेगी.

इन स्टेशनों पर करेगी ठहराव

बीच रास्ते यह ट्रेन दोनों दिशाओं में अजमेर, किशनगढ, फुलेरा, रींगस, नीमकाथाना, नारनौल, अटेली, रेवाडी, गुडगॉव, दिल्ली, गाजियाबाद, अलीगढ, टूण्डला, इटावा, गोबिंदपुरी, फतेहपुर, सुबेदारगंज, मिर्जापुर, चुनार, पं. दीनदयाल उपाध्याय, भभुआ रोड, सासाराम, डेहरी ऑन सोन, गया, तिलैया, नवादा, शेखपुरा, किऊल, झाझा, जसीडीह, देवघर, मोहनपुर, हंसडीहा व पोडैयाहाट स्टेशनों पर ठहराव करेगी.

इस नियमित रेलसेवा में सेकेंड एसी, 3 थर्ड एसी कोच, 3 थर्ड एसी इकोनाम, 7 द्वितीय शयनयान और 4 जनरल सहित कुल 22 डिब्बे होगे.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.