हरियाणा CET को लेकर बड़ी अपडेट, इस दिन आएगी आंसर की; रिजल्ट पर क्या बोले हिम्मत सिंह?

चंडीगढ़ | हरियाणा में संयुक्त पात्रता परीक्षा (HSSC CET) पूरी हो चुकी है. परीक्षा का आयोजन 26 और 27 जुलाई को चार शिफ्ट में किया गया. परीक्षा के लिए करीबन साढ़े 13 लाख से ज्यादा उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन किया था. इस बारे में तो बाद में ही पता चल पाएगा की कितने उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए. पर इससे पहले हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) के अध्यक्ष हिम्मत सिंह की तरफ से परीक्षा को लेकर एक बड़ा बयान दिया गया है.

HSSC Chairman Himmat Singh

1 महीने में जारी होगा परीक्षा का परिणाम

हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (HSSC) के चेयरमैन हिम्मत सिंह ने आंसर की और रिजल्ट को लेकर बड़ी घोषणा की है. उन्होंने इस बारे में जानकारी देते हुए कि दो दिन के अंदर आंसर की जारी कर दी जाएगी और एक महीने के अंदर परीक्षा का रिजल्ट घोषित किया जाएगा. अध्यक्ष की बातों से लग रहा है कि हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग अपनी पूरी रफ्तार से काम कर रहा है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा के छात्रों को मिलेगा AC बसों में मुफ्त सफर का मजा, ऐसे बनवाएं पास

जल्द शुरू होगी आगे की प्रक्रिया

जल्द ही परीक्षार्थियों को अपने रिजल्ट का पता चल जाएगा और आगे की चयन प्रक्रिया शुरू होगी. परीक्षा को पास करने के लिए जनरल वर्ग के उम्मीदवारों को 50 प्रतिशत जबकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को 40% अंक लेने अनिवार्य है.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.