चंडीगढ़ | हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) की तरफ से 26 और 27 जुलाई को संयुक्त पात्रता परीक्षा यानी CET का आयोजन किया गया है. परीक्षा के बाद सभी उम्मीदवारों को आंसर की का इंतजार था. आयोग की तरफ से परीक्षार्थियों का इंतजार खत्म कर दिया गया है और परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी कर दी गई है. सभी उम्मीदवारी आंसर की से अपने सवाल चेक कर सकते हैं और यह अंदाजा लगा सकते हैं कि उनका स्कोर लगभग कितना होगा.
सीईटी की आंसर की जारी
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की तरफ से परीक्षा की आंसर की ऑफिशल वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है. इसे लेकर आयोग की तरफ से एक नोटिस जारी किया गया है, जिसमें कहा गया है कि अभ्यर्थी कृपया ध्यान दे 26 और 27 जुलाई 2025 को 4 शिफ्ट में संपन्न हुई सीईटी 2025 ग्रुप C परीक्षा के लिए अनंतिम उत्तर कुंजी (Provisional Answer Key) आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है.
1 अगस्त तक दर्ज कर सकते हैं आपत्ति
अगर किसी भी अभ्यर्थी को उत्तर कुंजी (Answer Key) से संबंधित किसी भी प्रकार की परेशानी है तो वे अपनी आपत्ति आयोग को दर्ज करा सकते है. आपत्ति दर्ज करवाने की लास्ट डेट 01 अगस्त 2025 है.
अतः अगर आप सभी की आंसर की में कोई भी आपत्ति हो तो उसे जल्द से जल्द दर्ज कराएं, ताकि आयोग जल्द परिणाम घोषित कर सके. ऐसे में जिसमें उम्मीदवार को अपनी आंसर की में कोई आपत्ति है वह दर्ज कर सकता है. एक आपत्ति के लिए आपको 250 रुपए शुल्क देना होगा.
