हरियाणा ग्रुप डी CET रजिस्ट्रेशन के लिए जल्द खुलेगा पोर्टल, अगस्त के आखिरी हफ्ते में एग्जाम संभावित

चंडीगढ़ | हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) की तरफ से हाल ही में ग्रुप सी पदों के लिए संयुक्त पात्रता परीक्षा (CET)  का आयोजन किया गया है. अब आयोग की तरफ से ग्रुप डी के लिए सीईटी आयोजित करने की तैयारी शुरू कर दी गई है. इसके लिए कल आयोग के अध्यक्ष हिम्मत सिंह की तरफ से एक पोस्ट भी साझा की गई है. इस पोस्ट में उन्होंने कहा कि सभी उम्मीदवार जल्द से जल्द अपने कागज तैयार करवा लें, ताकि उन्हें रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरते वक्त कोई भी परेशानी ना हो.

HSSC Panchkula

6 शिफ्ट में हो सकता है एग्जाम

सीईटी के आवेदन के लिए पोर्टल किसी भी वक़्त खोला जा सकता है. ग्रुप- डी का सीईटी अगस्त के आखिरी हफ्ते में हो सकता है. इस बार रजिस्ट्रेशन कराने वालों का आंकड़ा 15 से 18 लाख के बीच देखने को मिल सकता है. ऐसे में परीक्षा 3 दिन के 6 शिफ्ट में होने की संभावना नज़र आ रही है. जो भी उम्मीदवार ग्रुप डी के लिए तैयारी कर रहा है वह अपने सभी डॉक्यूमेंट से समय रहते तैयार करवा ले.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में PG करने वाले डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, बॉन्ड और ट्रांसफर से मिली राहत

समय रहते तैयार कर लें डाक्यूमेंट्स

ग्रुप सी सीईटी के समय रजिस्ट्रेश करते वक्त उम्मीदवारों को काफी परेशानी हुई थी. उनके कास्ट सर्टिफिकेट समय पर नए बन पाने के कारण उन्हें जनरल केटेगरी से आवेदन करना पड़ा था. ऐसे में सभी उम्मीदवार अपने कागजात समय से तैयार कर ले.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.