हरियाणा CET में केटेगरी बदलने के लिए जल्द खुलेगा पोर्टल, अगस्त के लास्ट तक आएगा रिजल्ट

चंडीगढ़ | हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) की तरफ से 26 और 27 जुलाई को प्रदेश में संयुक्त पात्रता परीक्षा यानी सीईटी का आयोजन किया गया. परीक्षा संपन्न होने के बाद परीक्षा की आंसर की भी जारी कर दी गई है. जल्द ही, सभी उम्मीदवारों का रिजल्ट भी जारी किया जाएगा.

Haryana Staff Selection Commission HSSC

जाति प्रमाण पत्र अपलोड करने का मिलेगा मौका

रिजल्ट जारी होने से पहले उन युवाओं को अपना प्रमाण पत्र अपलोड करने का मौका मिलेगा, जिन्हें रजिस्ट्रेशन करते समय जाति प्रमाण पत्र नया बन पाने के कारण सामान्य श्रेणी से आवेदन करना पड़ा था. अब इन युवाओं को एक मौका मिलेगा जिसमें वह अपने जाति प्रमाण पत्र अपलोड कर पाएंगे. सीईटी में अब कैटेगरी बदलने के लिए अगले सोमवार से पोर्टल खोलने की तैयारी की जा रही है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में धान कटाई शुरू होते ही प्रशासन सख्त, खेत में किया यह काम तो दर्ज होगी FIR

अगस्त के अंतिम में जारी होगा परिणाम

रिजल्ट तैयार करने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी. प्रबल संभावना है कि रिजल्ट अगस्त महीने के अंतिम तक जारी कर दिया जाएगा.

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के अध्यक्ष हिम्मत सिंह की तरफ से ग्रुप डी के लिए भी सूचना दी गई है. उन्होंने बताया है कि ग्रुप डी सीईटी के लिए भी जल्द रजिस्ट्रेशन शुरू होंगे ऐसे में सभी उम्मीदवार अपने कागजात पूरे कर लें.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.