हरियाणा ग्रुप डी CET की तैयारी में जुटा आयोग, चेयरमैन ने शेयर किया यह लिंक

चंडीगढ़ | हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) की तरफ से ग्रुप सी पदों के लिए CET आयोजित करने के बाद अब ग्रुप डी की सरकारी नौकरियों के लिए सामान्य पात्रता परीक्षा (सीईटी) का आयोजन कराने की तैयारियां जारी कर दी गई है. हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के अध्यक्ष हिम्मत सिंह की तरफ से सोशल मीडिया पर परीक्षा से संबंधित जानकारी दी गई है. आयोग के अध्यक्ष ने कहा है कि सभी उम्मीदवार अपने कागजात समय रहते तैयार करवा ले, ताकि जब रजिस्ट्रेशन पोर्टल खुले उन्हें कोई समस्या ना हो.

HSSC

हरियाणा सरकार और HSSC की हुई तारीफ

ग्रुप सी की सरकारी नौकरियों के लिए आयोजित सामान्य पात्रता परीक्षा (CET) में 13.48 लाख अभ्यर्थियों में से 12.25 लाख अभ्यर्थी शामिल हुए हैं. जल्द ही, इस परीक्षा का परिणाम जारी किया जाएगा. सफलतापूर्वक हुई इस परीक्षा के कारण पूरे देश में हरियाणा सरकार और राज्य कर्मचारी चयन आयोग की खूब सराहना की गई है. किसी भी जिले से परीक्षा में व्यवधान अथवा नकल व पेपर लीक माफिया की कोई रिपोर्ट नहीं मिली है.

गूगल सर्वे कराने का निर्णय

सीईटी परीक्षा की विशेष बात यह रही कि हर जिले में यातायात व्यवस्था सुगम रही तथा लोगों में बच्चों की सेवा करने का पूरा भाव दिखा. HSSC ने सीईटी की परीक्षा पूरी होने के बाद एक गूगल सर्वे कराने का फैसला लिया है, जिसमें पूछा जा रहा है कि आयोग व सरकार की तरफ से की गई व्यवस्थाओं तथा परीक्षा शैली से अभ्यर्थी कितने संतुष्ट हैं.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में सूर्य की तपिश छुड़ाने लगी पसीने, मौसम विभाग ने फिर जताईं बूंदाबांदी की संभावना

HSSC चेयरमैन ने शेयर किया लिंक

अभ्यर्थियों की तरफ से प्राप्त होने वाले सुझावों को ग्रुप डी की भर्तियों के लिए होने वाली सीईटी की परीक्षा में लागू किया जाएगा. साथ ही, भविष्य में बेहतर पारदर्शी व अभ्यर्थी केंद्रित परीक्षा प्रक्रिया सुनिश्चित करने में यह सर्वे सहायक होगा. कर्मचारी चयन आयोग के चेयरमैन हिम्मत सिंह ने अपने फेसबुक अकाउंट पर इस सर्वे के लिए एक लिंक भी शेयर किया है. जल्द ही, परीक्षा का परिणाम जारी होगा और मेंस की प्रक्रिया शुरू होगी. मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के अनुसार, सबसे पहले पुलिस की भर्ती निकाली जाएगी.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.