भिवानी | हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HBSE) की तरफ से 30 व 31 जुलाई को HTET परीक्षा का सफल आयोजन किया गया. हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा में करीबन 4 लाख उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया. बोर्ड की तरफ से परीक्षा की आंसर की भी शाम को ही जारी कर दी गई थी. हरियाणा में 2 दिन चला हरियाणा टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (HTET) संपन्न हो चुका है.
परीक्षा की आंसर की जारी
परीक्षा 3 शिफ्टों में हुई, जिसमें लगभग 4 लाख परीक्षार्थियों ने भाग लिया. परीक्षा समाप्त होते ही इसकी आंसर- की जारी कर दी गई है. बोर्ड अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार ने बताया कि आंसर- की बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है. यदि किसी उम्मीदवार को किसी प्रश्न के उत्तर पर कोई आपत्ति दर्ज करानी है, तो सबूतों के साथ 1 से 3 अगस्त तक ऑनलाइन माध्यम से दर्ज करवा सकता है.
आपत्ति दर्ज करने के लिए लगेंगे 1 हजार रुपए
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HBSE) की तरफ से आपत्ति दर्ज करवाने के लिए 1 से 3 अगस्त का समय दिया गया है. इसके लिए 1 हजार रुपए जमा कराने होंगे. यदि आपत्ति सही पाई जाती है, तो फीस के तौर पर लिए 1 हजार रुपए वापस कर दिए जाएंगे. इसके बाद, अगस्त के तीसरे हफ्ते तक परिणाम जारी करने की कोशिश भी की जा रही है. यानी कि अगले महीने एचटेट परीक्षा का परिणाम देखने को मिल सकता है.
30 व 31 जुलाई को हुई परीक्षा
परीक्षा को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए परीक्षा के दौरान केंद्रों के आसपास धारा 163 लागू की गयी थी. आसपास की फोटो स्टेट की दुकानें भी बंद करवा दी गयी थी. बोर्ड अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार ने बताया कि शिक्षा बोर्ड की तरफ से 30 व 31 जुलाई, को आयोजित की गयी हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा- 2024 लेवल- 1 (पीआरटी), लेवल- 2 (टीजीटी) व लेवल- 3 (पीजीटी) से सम्बन्धित सभी विषयों की ड्राफ्ट आंसर- की बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर 31 जुलाई 2025 शाम से सार्वजनिक कर दी गई है.
3 अगस्त तक जमा कर सकते हैं आपत्ति
उन्होंने बताया कि अगर किसी अभ्यर्थी को प्रश्र- पत्र बुकलेट में दिए गए किसी भी प्रश्न या उत्तर कुंजी में दिए गए किसी भी प्रश्न के उत्तर (ऑप्शन) के बारे में कोई आपत्ति है, तो इस बारे में पूरे तथ्यों / प्रमाण सहित 01 अगस्त से 03 अगस्त 2025 सायं 05:00 बजे तक निर्धारित शुल्क 1000/- रूपये प्रति प्रश्र अनुसार जमा करवाते हुए अपनी आपत्ति बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए गए पोर्टल/ लिंक पर ऑनलाइन दर्ज करवा सकते हैं.
आपत्ति सही होने पर मिलेगा रिफंड
आगे बताते हुए उन्होंने कहा कि अगर किसी प्रश्र के बारे में दर्ज करवाई गई आपत्ति सही पाई जाती है, तो ऐसी स्थिति में उस प्रश्र के लिए जमा करवाया गया शुल्क अभ्यर्थी को परीक्षा परिणाम घोषित होने से 3 महीने के अंदर अभ्यर्थी की तरफ से दिए गए बैंक अकाउंट में रिफंड कर दिया जाएगा. सभी उम्मीदवारों को ध्यान रहे कि 03 अगस्त 2025 शाम 05:00 बजे के बाद किसी भी माध्यम से प्राप्त होने वाली आपत्ति पर कोई विचार नहीं किया जाएगा. इस बारे में कोई पत्राचार भी नहीं होगा.
