गृहमंत्री अनिल विज का बयान: कालाबाजारी रोकने को कंट्रोल रूम होंगे स्थापित

चंडीगढ़ । हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री ने कहा है कि हरियाणा राज्य में एंबुलेंस संचालकों द्वारा मनमानी कीमत वसूलने और कालाबाजारी व मुनाफाखोरी करने वालों पर सख्ती करने हेतु एक कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है. जिसके तहत कोई भी व्यक्ति शिकायत दर्ज करवा सकता है. ऐसे मामलों में अब तक 45 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है.

anil vij 2

आजकल एंबुलेंस संचालकों द्वारा मनमाने दाम वसूले जाने के मामले सामने आ रहे हैं ,जिससे सरकार सख्ती से पेश आ रही है. दवाइयों की कालाबाजारी और एंबुलेंस के लिए ज्यादा पैसे वसूलने के मामलों में सख्त कार्यवाही की जाएगी.

दूसरी ओर उनका कहना है कि लॉकडाउन के संबंध में शीघ्र ही कोई निर्णय लिया जाएगा. गृहमंत्री अनिल विज ने कोरोना मरीजों की जिंदगी बचाने में जुटे हुए डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ , सरकारी कर्मचारियों और अन्य फ्रोंटलीने वर्कर्स को सलूट किया और यह उम्मीद जताई कि उनकी सहायता से हम कोरोना की इस जंग को जीत पाएंगे.

देश में कोरोना सियासत का मुद्दा बन गया है. कांग्रेस कोरोना से जंग जीत कर लौट रहे लोगों का हौसला बढ़ाने की बजाय उनका मनोबल गिराने का प्रयास कर रही है. इससे न केवल मरीजों का बल्कि हेल्थ केयर वर्कर्स का हौसला भी गिरने लगता है.

Avatar of Sahil Maurya
Sahil Maurya
View all posts