चंडीगढ़ शिक्षा विभाग में होगी TGT की 104 पदों पर भर्ती, 14 अगस्त से आवेदन शुरू

चंडीगढ़ | शिक्षा विभाग में TGT पदों पर भर्ती का इंतजार कर रहे सैंकड़ों युवाओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है. बता दें कि यूटी प्रशासन ने सरकारी स्कूलों में 104 खाली पदों पर टीजीटी शिक्षकों को नियुक्त करने का निर्णय किया है. यूटी प्रशासक गुलाब चंद कटारिया और चीफ सेक्रेटरी की स्वीकृति के बाद शिक्षा विभाग ने समग्र शिक्षा (SSA) के तहत टीजीटी पदों पर भर्ती प्रक्रिया की शुरुआत कर दी है.

Teacher Madam

लिखित परीक्षा से बनी मेरिट पर होगा चयन

चंडीगढ़ के अतिरिक्त पंजाब, हरियाणा, हिमाचल दिल्ली सहित पूरे देश से युवा टीजीटी भर्ती के लिए आवेदन करने के योग्य होंगे. सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की कमी को पूरा करने के लिए अब जेबोटी और टीजीटी पदों पर भर्ती की जा रही है. शिक्षा विभाग का लक्ष्य है कि इस भर्ती प्रक्रिया को 4 महीने के अंदर पूरा कर लिया जाए. यह भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी हो इसके लिए शिक्षकों का सिलेक्शन केवल लिखित परीक्षा के आधार पर मेरिट से होगा.

14 अगस्त से 5 सितंबर तक कर पाएंगे आवेदन

इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों को रिटन टेस्ट देना होगा, जिसके आधार पर मेरिट बनेगी और उनका चयन किया जाएगा. भर्ती के योग्य उम्मीदवार 14 अगस्त से शिक्षा विभाग की वेबसाइट पर आवेदन कर पाएंगे. हाल ही में, शिक्षा विभाग द्वारा 993 रेगुलर शिक्षकों के पदों पर भर्ती प्रक्रिया को पूरा किया गया है. आवेदन सिरप ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे. सभी उम्मीदवार 14 अगस्त से 5 सितंबर तक आवेदन कर पाएंगे. फीस जमा करने की अंतिम तिथि 8 सितंबर दोपहर 2 बजे तक होगी.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारी, सरकार ने बदली PG पॉलिसी

150 अंकों की होगी लिखित परीक्षा

सामान्य वर्ग के लिए आवेदन फीस 1000 रुपये और एससी कैटेगरी के लिए 500 होगी. टीजीटी पदों पर चयन के लिए ग्रेजुएशन 50 प्रतिशत) और बीएड के साथ संबंधित विषय में सीटीईटी अनिवार्य रहेगा. भर्ती के लिए आवेदक की उम्र एक जनवरी 2025 को 21 से 37 वर्ष के बीच होनी चाहिए. रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को नियमों के तहत छूट मिलेगी. भर्ती के लिए होने वाली लिखित परीक्षा 150 अंकों की होगी, जिसमें 40 अंक प्राप्त करना अनिवार्य होगा.

समग्र शिक्षा के तहत होगी भर्ती

लिखित परीक्षा के बाद पदों के तीन गुणा कैडिडेट को डाक्यूमेट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा. टीजीटी पर नियुक्त होने वाले शिक्षकों को हर महीने 54870 रुपये वेतन दिया जाएगा.

स्कूल एजुकेशन चंडीगढ़ के डायरेक्टर हरसुहिंदर पाल सिंह बराह का कहना है कि शिक्षा विभाग ने जेबीटी के बाद टीजीटी पदों पर भर्ती करने का फैसला किया है. समग्र शिक्षा के तहत इन पदों पर नियुक्तियां होंगी. लिखित परीक्षा के आधार पर बनी मेरिट से चयन होगा. 3 से 4 महीने में भर्ती प्रक्रिया को पूरा कर लिया जाएगा.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.