HSSC CET 2025 कट ऑफ लिस्ट और चयनित अभ्यर्थियों की फर्जी लिस्ट वायरल, अध्यक्ष ने दिया ये बयान

चंडीगढ़ | हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) द्वारा हरियाणा पात्रता परीक्षा का प्रदेश के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में सफलतापूर्वक संचालन किया गया. परीक्षा के बाद से ही अभ्यर्थी बेसब्री से रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं. इस बीच सोशल मीडिया पर कुछ सामाजिक तत्व सक्रिय हो गए हैं, जिन्होंने हरियाणा सीईटी रिजल्ट को लेकर फेक नोटिस वायरल कर दिया है. अब एचएसएससी के अध्यक्ष हिम्मत सिंह द्वारा इस फेक नोटिस पर सफाई दी गई है.

Haryana Staff Selection Commission HSSC

अध्यक्ष ने दी फेक नोटिस पर सफाई

अध्यक्ष ने जानकारी देते हुए बताया कि कर्मचारी चयन आयोग द्वारा अभी रिजल्ट घोषित नहीं किया गया है. बीती रात अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट करते हुए उन्होंने कहा कि सीईटी रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर चलाई जा रही खबरें पूरी तरह से गलत हैं. उन्होंने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे इन फेक खबरों पर ध्यान न दें और किसी भी प्रकार की अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें, ताकि गलत जानकारी से बचा जा सके.

यह भी पढ़े -  Haryana Weather: तेज धूप के बीच अब बदलेगा मौसम का मिजाज, 3 दिन तक इन इलाकों पर रहेगी नजर

क्या लिखा है वायरल नोटिस में?

सोशल मीडिया पर हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन ग्रुप सी कट ऑफ नोटिस 2025 वायरल हो रहा है. इसमें लिखा गया है कि 10,997 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है. कैटेगरी वाइज कट ऑफ सीईटी मार्क्स और कट ऑफ सीईटी स्कोर दिखाया गया है. अब अध्यक्ष द्वारा इस नोटिस पर सफाई देते हुए इसके स्क्रीनशॉट को भी शेयर किया गया है, जिसमें उन्होंने इसे फेक बताते हुए इस पर लाल क्रॉस का निशान लगाया है.

पहले भी कर चुके सावधान

इससे पहले भी उन्होंने सीईटी परीक्षा को लेकर कैश के नाम पर हो रही वसूली से सचेत रहने की अपील की थी. साथ ही, उन्होंने नॉर्मलाइजेशन से संबंधित सवालों के भी जवाब साझा किए थे. अब उन्होंने रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस फेक नोटिस के बारे में अभ्यर्थियों को अवगत कराया है.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts