हरियाणा में अफसर बनने का शानदार मौका, HPSC कर रहा 322 पदों पर भर्ती

चंडीगढ़ | अगर आप हरियाणा की सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं तो आपके लिए एक बड़ी खुशखबरी है. बता दें कि हरियाणा पब्लिक सर्विस कमीशन (HPSC) की तरफ से विभिन्न विभागों में 322 अफसरों की भर्ती की जाएगी. इसके लिए आवेदन प्रक्रिया सोमवार से शुरू हो रही है. 153 पद प्रॉसीक्यूशन डिपार्टमेंट में एडीए (ADA) के हैं. इन पदों पर आवेदन की तारीख 13 अगस्त से 2 सितम्बर तक निर्धारित की गयी है.

HPSC

आज से शुरू हुई आवेदन प्रक्रिया

ट्रेजरी डिपार्टमेंट में 5 ट्रेजरी आफिसर और 30 असिस्टेंट ट्रेजरी आफिसर की भर्ती की जाएगी. इन पदों के लिए सोमवार से यानि आज से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो रही है तथा उम्मीदवार 1 सितंबर तक आवेदन कर सकेंगे. इनके अतिरिक्त, 153 इंजीनियर की भर्ती की जाएगी. इनमें पीडब्ल्यूडी में असिस्टेंट इंजीनियर- सिविल के 80, नगर निकाय विभाग में 47 म्यूनिसिपल इंजीनियर और पंचायती राज विभाग में 26  सब डिविजनल इंजीनियर के पद शामिल हैं.

3 चरणों में पूरी होगी परीक्षा

इनके लिए 12 अगस्त से 1 सितंबर तक आवेदन किए जा सकेंगे. एडीए के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू होते इसकी परीक्षा का पैटर्न भी जारी कर दिया गया है. यह परीक्षा 3 चरणों में पूरी होगी. सबसे पहले स्क्रीनिंग टेस्ट आयोजित होगा. इसकी कटऑफ 25 प्रतिशत रहेंगी. इसके बाद, इसमें शॉर्ट लिस्ट किए गए अभ्यर्थियों को सब्जेक्ट नॉलेज टेस्ट देना होगा. इसकी कटऑफ 35 प्रतिशत होगी. अंत में इंटरव्यू होगा, जिसका वेटेज 12.5 प्रतिशत होगा.

यह भी पढ़े -  तिरुपति जाने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी, नई साप्ताहिक एक्सप्रेस का संचालन शुरू

यह विषय सिलेबस में नहीं शामिल

जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं उन्हें बता दें कि स्क्रीनिंग टेस्ट में जनरल साइंस, करंट अफेयर्स,भारतीय इतिहास, संस्कृति, इकॉनोमी, जनर मेंटल एबिलिटी, हरियाणा सामान्य ज्ञान के प्रश्न पूछे जाएंगे. स्क्रीनिंग टेस्ट में कानून से जुड़े किसी विषय के सिलेबस को शामिल नहीं किया गया है.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.