ग्रुप डी के लंबित पदों की लिस्ट के लिए युवा पहुंचे HSSC, चेयरमैन से की मुलाकात

चंडीगढ़ | हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) की तरफ से पिछले दिनों हरियाणा ग्रुप डी की एक लिस्ट जारी की गयी थी. इस सूची में 6648 उम्मीदवारों के नाम शामिल थे जिन्हें ग्रुप डी में चयनित कर लिया गया है. सरकार की तरफ से 7596 पदों के लिए लिस्ट जारी करने का ऐलान किया गया था, पर सिर्फ 6648 पदों की ही लिस्ट जारी की गई.

HSSC Panchkula

जारी हुई थी एडिशनल लिस्ट

ऐसे में युवा हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के चेयरमैन हिम्मत सिंह एडवोकेट से मिले व इन युवाओं ने ग्रुप डी लंबित पदों की सूची जारी करने की अपील की. चेयरमैन ने युवाओं से मुलाकात की और कहा कि इस पर सहानुभूतिपूर्वक विचार किया जाएगा. हरियाणा सरकार द्वारा ग्रुप डी (01/ 2023) की एडिशनल लिस्ट जारी की गई थी.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में इन लोगों के घर मुफ्त लगेंगे सोलर पैनल, बैंक गारंटी की नहीं पड़ेगी जरूरत

अध्यक्ष ने दिया आश्वासन

इस लिस्ट में 7596 में से सिर्फ 6648 पदों की लिस्ट जारी कर दी गई और इनमें से 948 पदों को लंबित रख लिया गया. युवाओं का एक प्रतिनिधिमंडल चेयरमैन हिम्मत सिंह से हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के बाहर मिला. इस दौरान चेयरमैन ने उनकी मांग पर शीघ्र ही लिस्ट को जारी करने को लेकर आश्वासन दिया. इन पदों में 948 से ज्यादा पद सम्मिलित होंगे.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.