इजराइल और मॉरिशस में निकली 5 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती, HKRN के जरिए करें आवेदन

चंडीगढ़ | हरियाणा कौशल रोजगार निगम (HKRN) के जरिए हरियाणा के युवाओं को विदेश में नौकरी के लिए भेजा जाता है.  ऐसे में इजरायल और मारीशस ने 5 हजार से ज्यादा पदों के लिए भारतीय युवाओं की डिमांड भेजी है. हरियाणा के युवाओं को एक बार फिर से विदेश में नौकरी करने का चांस दिया जा रहा है.

Job Exam Student Collage 2

22 अगस्त तक करें ऑनलाइन आवेदन

विदेश में रोजगार पाने के लिए युवा हरियाणा कौशल रोजगार निगम (एचकेआरएनएल) के जरिए 22 अगस्त तक ऑनलाइन मोड से आवेदन कर सकते हैं. यह मौका उन लोगों के लिए शानदार है जिन्होंने नर्सिंग की पढ़ाई की है. इजरायल में घरेलू सहायक (होम बेस्ड केयरगिवर) के 5 हजार पदों में से 90 प्रतिशत पद महिलाओं और शेष दस प्रतिशत पद पुरुषों के लिए रखे गए हैं. चयनित युवाओं को वहां पर बच्चों, बीमार, दिव्यांग और बुजुर्गों की देखभाल में सहायता करनी होगी.

होनी चाहिए यह शैक्षणिक योग्यता

25 से 45 वर्ष तक के युवा इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं. इस नौकरी के लिए युवाओं के पास जनरल ड्यूटी सहायक (जीडीए), सहायक नर्स मिडवाइफरी (एएनएम), सामान्य नर्सिंग और मिडवाइफरी जीएनएम), बीएससी नर्सिंग और पोस्ट बीएससी नर्सिंग में डिप्लोमा या डिग्री होनी चाहिए. न्यूनतम शैक्षिक योग्यता दसवीं निर्धारित की गई है, मगर अंग्रेजी का ज्ञान बारहवीं के स्तर का होना चाहिए.

यह भी पढ़े -  हरियाणा के 393 सरकारी स्कूलों की बड़ी लापरवाही, शिक्षा विभाग ने जारी किया अल्टीमेटम

वीडियो रिकॉर्डिंग के साथ होंगे ऑनलाइन इंटरव्यू

पासपोर्ट कम- से- कम 3 साल के लिए वैलिड हो और मेडिकल फिटनेस इजरायल वीजा नियमों के मुताबिक होनी चाहिए. इसके लिए भारतीय नियामक प्राधिकरण से कम से कम 990 घंटे का केशसँगविंग कोर्स अनिवार्य है. सभी आवेदकों के इंटरव्यू वीडियो रिकार्डिंग के साथ आनलाइन माध्यम से होंगे. वहीं, मारीशस में क्रेन संचालक (शिप शोर मैंट्री आपरेटर) और रखर टाबर मैट्री आपरेटर (आरटीजी) के 15- 15 पदों के लिए भी आवेदन आमंत्रित किए गए हैं. ऐसे में जो भी युवा विदेश में नौकरी करना चाहते हैं, उनके लिए यह एक गोल्डन चांस है.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.