ज्योतिष | सभी ग्रह एक निश्चित समय के बाद राशि परिवर्तन करने के लिए जाने जाते हैं. इसका प्रभाव भी मानव जीवन और देश दुनिया पर दिखाई देता है. 30 अगस्त 2025 को शाम 4:17 मिनट पर ग्रहों के राजकुमार कहे जाने वाले बुध नक्षत्र परिवर्तन करने वाले हैं. इस दौरान वह मघा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे. साथ ही, वह सिंह राशि में भी प्रवेश कर जाएंगे.
बुध के इस नक्षत्र और राशि परिवर्तन की वजह से 3 राशि के जातकों को लाभ मिलने वाला है. उनकी न केवल इनकम में वृद्धि होगी, बल्कि नौकरी में भी प्रमोशन मिलेगा. आज हम आपको इसी के बारे में जानकारी देने वाले हैं.
इन राशियों पर बरसेगी कृपा
मकर राशि: बुध ग्रह का राशि परिवर्तन करना इस राशि के जातकों के लिए काफी अच्छा साबित होगा. बुध ग्रह आपकी राशि से भाग्य और विदेश स्थान पर भ्रमण करने जा रहे हैं. ऐसे में आपको किस्मत का भरपूर सहयोग मिलने वाला है, जल्द ही आप आध्यात्मिक विकास और लंबी यात्राओं के पर भी जा सकते हैं. कुल मिलाकर आपका समय काफी अच्छा रहेगा. प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही जातकों को भी सफलता मिलते हुए दिखाई दे रही है.
वृषभ राशि: इस राशि के जातकों के लिए बुध ग्रह का राशि परिवर्तन काफी सकारात्मक रहने वाला है. बुध ग्रह आपकी राशि से चौथे स्थान पर संचरण करेंगे. इस समय कोई वाहन और प्रॉपर्टी का सुख आपको मिल सकता है. परिवार के साथ भी आप अच्छा समय व्यतीत करेंगे, घरेलू मामलों में सुधार के अवसर दिखाई दे रहे है. जल्द ही, आप कोई लग्जरी आइटम भी परचेस कर सकते हैं.
सिंह राशि: इस राशि के जातकों के लिए बुध का नक्षत्र और राशि परिवर्तन काफी अच्छा साबित होगा. इस समय आप ज्यादा फेमस होंगे, समाज में आपका मान सम्मान बढ़ेगा. अविवाहित लोगों को भी शादी के प्रस्ताव मिल सकते हैं, नौकरी कर रहे जातकों की स्थिति में सुधार आएगा. जल्द ही, आप कहीं घूमने भी जा सकते हैं. आपकी आर्थिक स्थिति काफी अच्छी रहेगी.
डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.
