हरियाणा सरकार ने गांवों में कोरोना फैलने से रोकने का निकाला तरीका, करेगी यह बड़ा काम

चंडीगढ़ । कोरोना वायरस संक्रमण हरियाणा में पहले शहरी नागरिकों को अपनी चपेट में लेने के बाद अब प्रदेश के गांवों में फैलता जा रहा है. अलग-अलग ग्रामीण क्षेत्रों से कोरोना संक्रमण की वजह से सैकड़ों लोगों की मृत्यु की खबरें मिल रही है. अब हालात ऐसे हो गए हैं कि जितनी तेजी से गांवों में कोरोना वायरस संक्रमण फैल रहा है, उसके मुताबिक कुछ समय में बहुत ही गंभीर स्थिति पैदा हो सकती है. इसी वजह से अब हरियाणा सरकार ने कोरोना वायरस संक्रमण को गांवों में फैलने से रोकने के लिए एक नया रास्ता ढूंढ निकाला है.

dushant chautala

इस बारे में हरियाणा के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने जानकारी देते हुए कहा है कि हरियाणा सरकार ने कोरोना वायरस संक्रमण को गांवों में फैलने से रोकने के लिए एक बड़ा निर्णय लिया है. उन्होंने कहा है कि कोरोना संक्रमण से बचाव की व्यवस्था हेतु हर गांव के लिए फंड जारी किया जाएगा. हर गांव को इसके लिए ₹50000 का फंड उपलब्ध करवाया जाएगा. उन्होंने कहा कि 10,000 से अधिक आबादी वाले गांव को ₹50000 और 10,000 से कम आबादी वाले गांव को ₹30000 मुहैया करवाई जाएंगे.

यह भी पढ़े -  HSSC ने CET अभ्यर्थियों को दी बड़ी राहत, दोबारा शुरू हुई बायोमेट्रिक सत्यापन प्रक्रिया

हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने जानकारी देते हुए कहा कि प्रत्येक गांव में इस फंड से कोरोना संक्रमण के लिए आइसोलेशन वार्डों का निर्माण किया जाएगा. उन्होंने कहा कि पंचायत विभाग की मीटिंग के पश्चात यह फैसला लिया गया है. अब देखने वाली बात यह होगी कि हरियाणा सरकार द्वारा उठाया गया यह कदम कितना कारगर साबित होता है.

Avatar of Sahil Maurya
Sahil Maurya
View all posts