पंचकूला के 19 गांवो में बनेगी पक्की सडके, जल्द शुरू होगा कार्य

पंचकूला | हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की तरफ से पंचकूला के पहाड़ी क्षेत्र मोरनी व कालका के आसपास रहने वाले लोगों को बड़ा तोहफा दिया गया है. जानकारी देते हुए बताया गया कि 61 किलोमीटर कच्चे रास्ते को अब पक्का करवा कर ब्लॉक की सड़क बनाई जाएगी. इससे संबंधित जरूरी दिशा निर्देश जारी किए जा चुके हैं, आज की इस खबर में हम आपको इसी के बारे में जानकारी देने वाले हैं.

Road Sadak

इन गांव में बनेगी पक्की सडकें

19 गांव के लगभग 61 किलोमीटर कच्चे रास्तों को अब पक्का कर कर ब्लॉक की सड़क बनाई जाएंगी. इन सड़कों की चौड़ाई 12 फुट होने वाली है, CM की तरफ से बीते सोमवार को लोक निर्माण विभाग और वन विभाग के अधिकारियों के साथ जरूरी बैठक ली गई थी. इस दौरान उन्होंने वन विभाग से एनओसी लेकर शीघ्र ही इन गांव में सड़क का निर्माण शुरू करने के आदेश जारी किए. मोरनी व कालका पहाड़ी क्षेत्र के आसपास बसे गांव के लोगों को अब इन सड़कों से लाभ मिलने वाला है. उन्हें पहले से बेहतर आवागमन की सुविधा मिलेगी.

दिए गए जरूरी दिशा निर्देश

सीएम की तरफ से अधिकारियों को स्पष्ट तौर पर निर्देश जारी किए गए हैं कि प्रदेश में नई सड़कों का निर्माण और मरम्मत में गुणवत्ता को लेकर विशेष ध्यान रखा जाए. अगर गुणवत्ता से किसी प्रकार की कोई भी छेड़छाड़ की जाती है, तो इसे बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. अर्थात अधिकारी के खिलाफ सख्त से सख्त एक्शन लिया जाएगा.

यह भी पढ़े -  कालका- शिमला रेल मार्ग पर बढ़ी सुरक्षा, भूस्खलन के खतरे के बीच रेलवे ने तैनात किए 24 से ज्यादा गैंगमैन

61 किलोमीटर कच्चे रास्तों को शीघ्र ही करते समय में पूरा करने के निर्देश भी जारी किए गए हैं. अगर कार्य में किसी प्रकार की देरी होती है, तो उसके खिलाफ कार्रवाई भी की जा सकती है. पंचकूला जिले के थापली बधिशेर से कोटी 1.68 किलोमीटर, पिंजौर मल्लाह से मंगनीवाला 1.20 किलोमीटर, गोविंदपुर से थाथर 5.35 किलोमीटर तक सड़क की वन विभाग से एनओसी लेकर इन पर निर्माण कार्य से जल्द शुरू कर दिया जाएगा.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.