चंडीगढ़ | हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) की तरफ से 26 और 27 जुलाई को कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट यानी CET का आयोजन किया गया था. काफी बड़ी संख्या में उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए. परीक्षा के बाद अब सभी उम्मीदवारों को परिणाम का इंतजार है. परिणाम जारी होने से पहले आयोग की तरफ से कलेक्शन पोर्टल खोला जाएगा. इस दौरान आरक्षित वर्ग से संबंधित उम्मीदवार अपने सर्टिफिकेट अपलोड कर पाएंगे.
सबसे पहले होगी पुलिस भर्ती
परीक्षा का रिजल्ट आते ही सबसे पहले पुलिस भर्ती की जाएगी. बीते वर्ष विधानसभा चुनाव की आचार संहिता लागू होने से तुरंत पहले 17 अगस्त को पुलिस कांस्टेबल के 5600 पदों के लिए भर्ती निकाली गई थी. इस भर्ती के लिए फॉर्म भी भरवा लिए गए थे. इस भर्ती को बाद में रद्द कर दिया गया. अब इस भर्ती को नए सिरे से किया जाएगा.
ग्रुप सी पदों के लिए 26 और 27 जुलाई को आयोजित सामान्य पात्रता परीक्षा (सीईटी) का परिणाम जारी होने के बाद इन पदों के लिए फिर से आवेदन आमंत्रित किए जाएंगे.
CM ने दी जानकारी
इस बारे में खुद मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विधानसभा जानकारी दी है. दरअसल, बादली से कांग्रेस विधायक कुलदीप वत्स ने ज़ब इस बारे में सवाल पूछा कि पुलिस कांस्टेबल के 5600 पदों की भर्ती कब होगी, तो मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने इसके जवाब में यह जानकारी दी. ऐसे में जिन भी उम्मीदवारों का सपना पुलिस में शामिल होने का है वह अपनी तैयारी सुचारू रूप से करते रहें.
