सुप्रीम कोर्ट ने हाई कोर्ट को HSSC की पुनर्विचार याचिकाओं का निपटारा करने के लिए दिया आदेश, पढ़ें पूरी खबर

चंडीगढ़ | सुप्रीम कोर्ट की तरफ से पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट द्वारा पुनर्विचार याचिकाओं का निपटारा करने को कहा गया है. यह मामला हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) की पिछले सीईटी से संबंधित भर्ती प्रक्रिया से जुड़ा है. हाईकोर्ट द्वारा आयोग की अपील खारिज कर दी गयी थी. इसके पश्चात, कुछ याचिकाकर्ताओं ने पुनर्विचार याचिकाएं दायर कर दी थी.

Supreme Court

29 अगस्त को हुआ निपटारा

दूसरी तरफ कुछ याचिकाकर्ताओं ने अवमानना याचिकाएं दायर कर दी. डबल बेंच की ओर से इसकी सुनवाई पर भी रोक लगा दी गयी थी. फिर मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया. चीफ जस्टिस की खंडपीठ ने बीती 29 अगस्त को विशेष अनुमति याचिका का निपटारा करते हुए हाईकोर्ट से पुनर्विचार याचिकाओं का निपटान करने को कहा है.

यह भी पढ़े -  Asian Games 2026 में हरियाणा के सुरुचि- कमलजीत का शानदार प्रदर्शन, CM सैनी ने दी बधाई

सुप्रीम कोर्ट ने दिया यह ऑर्डर

  • हाई कोर्ट की विद्वान खंडपीठ ने उक्त निर्णय और आदेश द्वारा पुनर्विचार याचिकाओं के निर्णय तक अवमानना? कार्यवाही को रोक दिया है.
  • हमें सूचना दी गई है कि समीक्षा याचिकाओं पर दिनांक 05.09.2025 को 10:28:31:15 बजे सुनवाई तय है.
  • हम हाई कोर्ट से अनुरोध करते हैं कि वह उक्त तिथि पर समीक्षा पाचिकाओं पर सुनवाई करे और उन पर निर्णय दे.
  • समीक्षा याचिका के फैसले के बाद, हम उच्च न्यायालय में अनुरोध करते हैं कि अवमानना? याचिका पर जल्द से जल्द सुनवाई हो.
  • विशेष अनुमति याचिकाओं का निपटारा किया जाता है.
  • लंबित आवेदन, अगर कोई हो, का निपटारा कर दिया जाएगा.
Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.