पंचकूला में भारी बारिश से सड़कें और टूटे पुल, कई जगहों पर रूट डायवर्ट; हेल्पलाइन नंबर जारी

पंचकूला | पंजाब और हरियाणा की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ से सटे पंचकूला में लगातार भारी बारिश से हालात बेहद खराब होते जा रहे हैं. बरसात से सड़कों पर जलभराव हो चुका है और कई इलाकों में कई फीट तक पानी जमा हैं. पंचकूला ट्रैफिक डीसीपी मनप्रीत सिंह ने लोगों से आग्रह करते हुए सतर्क रहने की सलाह दी है और प्रशासन द्वारा सुझाए गए रास्तों पर ही सफर करने की हिदायत दी है.

yamunanagr news

ट्रैफिक डीसीपी ने कहा है कि जिन इलाकों में सड़कें या रास्ते बंद हैं, वहां जाने से परहेज़ करें. सड़कों पर सावधानीपूर्वक सफर करें और सफर पर निकलने से पहले अपने रास्तों की स्थिति जरूर जांच लें. उन्होंने बताया कि भारी बारिश की वजह से जिले के कई पहाड़ी और मैदानी इलाकों में सड़कें और पुल टूट गए हैं, जिससे कई जगहों पर आवागमन रूक गया है.

इन जगहों पर रूट डायवर्ट

ट्रैफिक पुलिस ने बताया कि अलीपुर और खतौली गांव के बीच नदी पर बना पुल टूट चुका है. मौली- बरवाला सड़क पर बना पुल भी ढह गया है, जिसके चलते वाहनों के आवागमन पर रोक लगा दी गई है. खतौली जाने वाले यात्रियों को मौली- रायपुर रानी मार्ग या मट्टावाला मार्ग से जाने की सलाह दी गई है. बरवाला की ओर जाने वाले डेरा बस्सी मार्ग का इस्तेमाल कर सकते हैं.

यह भी पढ़े -  हरियाणा महिला आयोग अध्यक्ष रेणु भाटिया अपने बयान पर कायम, इस्तीफे की मांग तेज

इन सड़कों पर यात्रा प्रभावित

गड्डों और चल रहे निर्माण कार्यों ने कई अन्य हिस्सों को प्रभावित किया है, जिनमें विकास नगर नाका, बरवाला बस स्टैंड से बरवाला बाईपास, सुखोमाजरी बाईपास से नवां नगर टी- पॉइंट, मल्लाह मोड़ (पिंजौर) से परवाणू सीमा (कालका), मौली से प्यारेवाला रोड और मटावली से त्रिलोकपुर मोड़ शामिल हैं.

DCP ने कहा कि आपात स्थिति में जनता बाढ़ नियंत्रण कक्ष से 0172-2562135, पुलिस नियंत्रण कक्ष से 7508324900 या Dial 112 पर संपर्क कर सकते हैं.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.