चंडीगढ़ | हरियाणा में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं की भर्ती के लिए अब शैक्षणिक योग्यता में कुछ बदलाव किया गया है. बता दें कि इन पदों के लिए अब शैक्षणिक योग्यता बढ़ाई जाएगी. अब कार्यकर्ता के लिए शैक्षणिक योग्यता 12वीं व सहायिका के लिए यह 10वीं पास होगी.
CM ने दी मंजूरी
महिला एवं बाल विकास विभाग की तरफ से भेजे गए इस प्रस्ताव को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की तरफ से भी हरी झंडी मिल चुकी है. मुख्यमंत्री से मंजूरी मिलने के बाद अब इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता में बदलाव किया जाएगा. अब कभी भी इससे संबंधित दिशा- निर्देश जारी किए जा सकते हैं.
पहले की शैक्षणिक योग्यता
वर्तमान की बात करें तो अभी तक कार्यकर्ता के लिए शैक्षणिक योग्यता 10वीं और सहायिका के लिए शैक्षणिक योग्यता 5वीं कक्षा पास थी. कार्यकर्ता के कुल 25,962 पद है जिनमें से 2,638 पद खाली है. वहीं, हेल्पर के 25,450 पद है, जिनमें 4,545 पद खाली है.
