ROH कैडर में जल्द भरें जाएंगे प्रिंसिपल के 250 खाली पद, 1 हफ्ते में पात्र शिक्षकों की लिस्ट भेजने के आदेश

चंडीगढ़ | शिक्षा विभाग की तरफ से रेस्ट ऑफ हरियाणा (ROH) कैडर प्रिंसिपल के 250 खाली पदों को जल्द भरा जाएगा. इन पदों पर 80 व 20 के रेशों में प्रमोशन किया जाएगा. इसमें 80% पदों पर लेक्चरर व 20% पर हेडमास्टर का प्रमोशन किया जाएगा. इसके लिए हेडमास्टर और पोस्ट ग्रेजुएट टीचर्स (PGT) से प्रमोशन केस की मांग की गयी है.

Teacher

1 हफ्ते में देनी होगी लिस्ट

हेडमास्टर की वरिष्ठता संख्या 697 से 739 तक है. वहीं, पीजीटी का सीनियरिटी नंबर 6501 से 7450 बीच माना जाएगा. इसके सभी जिलों के जिला शिक्षा अधिकारियों को एक हफ्ते में पात्र शिक्षकों की लिस्ट तैयार कर भेजने के ऑर्डर जारी किए गए हैं. डिपार्टमेंट के इस निर्णय से शिक्षक वर्ग भी ख़ुश है. राज्य में करीबन 500 स्कूलों में प्रिंसिपल के पद काफ़ी टाइम से खाली पड़े हैं.

प्रमुखता से पेश किया गया मुद्दा

पिछले वीरवार को हसला (हरियाणा स्कूल लेक्चरर एसोसिएशन) प्रतिनिधिमंडल ने इस मुद्दे को सीएम के उप प्रधान सचिव माननीय डॉ. यशपाल यादव के सामने प्रमुखता से पेश किया था. इसके बाद, विभाग की तरफ से शिक्षकों की वरिष्ठता सूची मांगी गयी है. शिक्षा विभाग ने वरिष्ठता लिस्ट में आने वाले शिक्षकों के प्रमोशन के लिए स्टैण्डर्ड निर्धारित किए हैं. इसमें विभाग ने स्पष्ट किया है कि सेवानिवृत, किसी प्रकार की जांच झेल रहे या अधूरी एमआईएस प्रोफाइल वाले अधिकारियों के प्रमोशन केस नहीं लिए जाएंगे.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में अब प्राइवेट बसों में भी मान्य होंगे फ्री पास, रोडवेज बसों की तरह ही देना होगा मुफ्त यात्रा का लाभ

प्रमोशन केस के साथ देना होगा यह रिकॉर्ड

पात्र शिक्षक को प्रमोशन केस के साथ मास्टर डिग्री, बीएड डिग्री, अनुशासनात्मक कार्यवाही लंबित नहीं होने का प्रमाण- पत्र, स्टेट अवॉर्ड विजेता व दिव्यांग शिक्षकों को सेवा विस्तारित संबंधित सर्टिफिकेट लगाना होगा. इसके अतिरिक्त, जिन्होंने पहले प्रमोशन नहीं लिया था. अगर उन्हें 1 साल से ज्यादा समय हो चुका है, तो वो फिर से आवेदन भेज सकते हैं.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.