हरियाणा में कॉन्ट्रैक्ट पर भरे जाएंगे साढ़े 6 हजार पद, जल्द मिलेंगे ज्वाइनिंग लेटर

चंडीगढ़ | हरियाणा में युवा सामान्य पात्रता परीक्षा (CET) के रिजल्ट की प्रतीक्षा कर रहे हैं. रिजल्ट आने के बाद ही आगे की भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी. दूसरी तरफ सरकार ने साढ़े 6 हजार पद कॉन्ट्रैक्ट आधार पर भरने का फैसला किया है. संभावना जताई जा रही है कि सीईटी का रिजल्ट नवरात्रों में जारी किया जाएगा. इसी बीच मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विभिन्न विभागों की 103 श्रेणियों में भर्तियों को हरी झंडी दिखा दी है.

Job Student

HKRN के माध्यम से होगी नियुक्ति

ये नियुक्तियां हरियाणा कौशल रोजगार निगम (HKRN) के तहत होगी. इनमें क्लर्क के 3,240, टीजीटी के 835, पीजीटी के 112, पीआरटी के 1,820 और भारी वाहन चालकों के 370 पद शामिल हैं. जल्द ही, अनुबंधित कर्मचारियों को ज्वाइनिंग लेटर दिए जायेंगे.

जॉइनिंग लेटर जारी करने की मंजूरी

अस्थायी नियुक्तियों को करने के मामले में सिंचाई विभाग और बिजली निगम सबसे आगे हैं. मुख्यमंत्री ने हरियाणा कौशल रोजगार निगम के जरिये दी जाने वाली नौकरियों की समीक्षा करते हुए नई भर्तियां को स्वीकृत किया और कहा कि ज्वाइनिंग लेटर सभी इन्क्वायरी पूरी करने के बाद जल्द प्रदान कर दिए जाएं. मुख्यमंत्री को वित्त विभाग ने 103 श्रेणियों में भर्तियों के लिए स्वीकृति देने के लिए प्रस्ताव दिया था, जिसके बाद 6,377 पदों के लिए ज्वाइनिंग लेटर जारी करने को स्वीकृति मिल चुकी है.

15 दिन के अंदर अपडेट करनी होगी जानकारी

हरियाणा कौशल रोजगार निगम ने अनुबंध पर काम कर रहे कर्मचारियों की सेवा अवधि खत्म होने पर विभागाध्यक्षों को समय पर स्पष्ट जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश  जारी किये है. कार्यमुक्ति से जुड़ी रिपोर्ट 15 दिन के अंदर पोर्टल पर कंपलसरी रूप से डालनी होगी. अगर विभाग निर्धारित समय में उत्तर नहीं देगा, तो यह माना जाएगा कि संबंधित कर्मचारी को कार्यमुक्त करने पर कोई आपत्ति नहीं है और उसे पोर्टल से अपने आप कार्यमुक्त कर दिया जाएगा.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारी, सरकार ने बदली PG पॉलिसी

बताई 2 मुख्य शर्ते

हरियाणा कौशल रोजगार निगम की ओर से आदेश में दो प्रमुख शर्तें भी बताई है, जिनकी जांच रिपोर्ट विभागों को देनी होगी. पहली शर्त संबंधित कर्मचारी हरियाणा अनुबंधित कर्मचारी (सेवा सुरक्षा) अधिनियम- 2024 के तहत कवर न करता हो व दूसरी शर्त कर्मचारी से संबंधित कोई मुकदमा अदालत में लंबित न हो, जिसमें अंतरिम राहत मिली हो. अगर ये दोनों शर्ते पूरी पाई जाती है और विभाग 15 दिन में जवाब नहीं देता है, तो कर्मचारी की कार्यमुक्ति स्वतः समझी जाएगी.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.