रेलवे में आई नई ट्रांसफर पॉलिसी, RPF कर्मियों को राहत; 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

अंबाला | उत्तर रेलवे की तरफ से रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के लिए ट्रांसफर पालिसी में कर्मचारियों को राहत देने के ऑर्डर जारी कर दिए गए हैं. कांस्टेबल से लेकर सब इंस्पेक्टर तक के वें कर्मचारी 31 अक्टूबर 2025 तक आवेदन कर पाएंगे जो अपना मंडल बदलवाना चाहते हैं. दूर- दराज से कर्मचारी स्टेशनों पर ड्यूटी कर रहे है, अब उन्हें अपने गृह क्षेत्र के निकट वाले मंडल में जाने का अवसर दिया जा रहा है.

Train Railways

31 अक्टूबर तक करें आवेदन

अंबाला, दिल्ली, फिरोजपुर, लखनऊ, मुरादाबाद और जम्मू मंडल के कमांडेंट को इस बारे में ऑर्डर जारी किए जा चुके हैं. 31 अक्टूबर के बाद किसी भी आवेदन पर विचार नहीं किया होगा. यहां तक कि हेड ऑफिस भी ई- मेल या फिर अन्य किसी साधनों से सीधे भेजे गए आवेदनों को स्वीकार नहीं करेगा. रेलवे के प्रॉपर चैनल के जरिये ही इन आवेदनों को मंडल से हेड ऑफिस भेजा जाएगा. इन आदेशों के साथ एक फार्मेट भी दिया गया है, जिसमें कर्मचारियों को सभी जानकारियों देनी होंगी.

यह भी पढ़े -  Asian Games 2026 में हरियाणा के सुरुचि- कमलजीत का शानदार प्रदर्शन, CM सैनी ने दी बधाई

मंडल बदलने के लिए करें आवेदन

मंडल से कमांडेंट को भी अपनी टिप्पणी देनी होगी. कांस्टेबल से लेकर सब इंस्पेक्टर तक कर्मचारी जिस मंडल में जाना चाहते हैं, वहां के खाली पदों को भी चेक किया जाएगा. इससे पहले रेलवे में आरपीएफ और आरपीएसएफ की नई ट्रांसफर पालिसी तैयार की गई थी, जिसमें 16 जोन को पांच जोन में कर दिया गया था.

बन चुके है 5 जोन

पहले ट्रांसफर देश के 16 जोन में कहीं भी किया जा सकता था. अब इनके लिए 5 जोन बनाए जा चुके हैं, जहां पर इनका तबादला किया जा सकेगा. तबादला पॉलिसी के मुताबिक, सीनियर अधिकारियों का कार्यकाल 3 साल का होगा और उनको 1 साल का एक्सटेंशन दिया जा सकेगा.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.