दशहरा पर बन रहा केंद्र दृष्टि योग, इन 3 राशियों की चमकेगी किस्मत; जीवन में आएगा बड़ा बदलाव

ज्योतिष | अबकी बार दशहरा काफी खास होने वाला है क्योंकि कई शुभ योगो का निर्माण हो रहा है. दशहरा 2 अक्टूबर को मनाया जाएगा,इस दिन देवताओं के गुरु कहे जाने वाले बृहस्पति कई शुभ योग का निर्माण कर रहे हैं. इसका प्रभाव भी लगभग सभी 12 राशि के जातकों पर दिखाई देने वाला है. आज हम आपको इसी के बारे में जानकारी देंगे.

Jyotish Grah Nakshtra Rashi

वैदिक शास्त्र के अनुसार, 2 अक्टूबर को सुबह 2:27 मिनट पर बुध और गुरु ग्रह एक- दूसरे से ठीक 90 डिग्री पर स्थित होंगे, जिस वजह से केंद्र दृष्टि योग का निर्माण होगा. इस राजयोग के बनने से तीन राशि के जातकों को सीधा-सीधा लाभ मिलने वाला है. इस समय बुध कन्या राशि में विराजमान है.

दशहरे से शुरू होगा अच्छा समय

मेष राशि: गुरु और बुध का संयोग इस राशि के जातकों के लिए अत्यंत शुभ रहेगा. इस दौरान बुध तीसरे भाव में विराजमान रहेंगे, जिससे आपका आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. भाई- बहनों के साथ भी आपके रिश्ते काफी मजबूत होंगे. आप अपने प्रतिद्वंदियों को कड़ी टक्कर देंगे, कोर्ट कचहरी के मामलों में भी फैसला आपके पक्ष में आ सकते हैं. कार्य क्षेत्र की पुरानी समस्या समाप्त होगी और आपको नई नौकरी मिल सकती है.

कर्क राशि: गुरु- बुध का संयोग इस राशि के जातकों के लिए काफी अच्छा साबित होगा. लंबे समय से रुके हुए सभी काम बनने वाले हैं ग्रहस्थ जीवन में चली आ रही समस्याएं भी अब समाप्त हो जाएगी. माता के साथ आपका संबंध काफी अच्छा रहेगा, जमीन जायदाद से जुड़े हुए मामलों में भी फैसला आपके पक्ष में आ सकते हैं. आर्थिक स्थिति भी काफी अच्छी रहने वाली है, कुल मिलाकर आपको विशेष लाभ मिलने वाला है.

धनु राशि: इस राशि के जातकों को कई क्षेत्रों में अपार सफलता हासिल होगी, व्यापार में भी लाभ के योग बन रहे हैं. जल्द ही, आपको कोई नया प्रोजेक्ट मिल सकता है, जिसमें आप अच्छा खासा मुनाफा हासिल करने वाले हैं. आमदनी में भी वृद्धि के योग बनते हुए दिखाई दे रहे हैं. संतान की ओर से जितने भी परेशानियां थी अब वह समाप्त हो जाएगी. अविवाहित लोगों को भी शादी के प्रस्ताव मिल सकते हैं.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.