केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, दशहरे पर बोनस राशि के तोहफे का ऐलान

नई दिल्ली | केंद्र की मोदी सरकार ने त्यौहारी सीजन पर ग्रुप B के गैर- राजपत्रित और ग्रुप C के कर्मचारियों को दशहरा पर्व पर शानदार तोहफा दिया है. इन कर्मचारियों के लिए उत्पादकता संबंधी बोनस (प्रोडक्टिविटी लिंक्ड बोनस) के तौर पर 30 दिन के वेतन के बराबर एड- हॉक बोनस देने का ऐलान किया है. वित्त मंत्रालय द्वारा जारी आदेश में बताया गया है कि 2024- 25 के लिए बोनस की राशि 6,908 रुपए निर्धारित की गई है.

Rupees Money

इन्हें मिलेगी बोनस राशि

  • इस बोनस राशि का लाभ उन सभी कर्मचारियों को मिलेगा, जो 31 मार्च 2025 तक सेवा में रहे और जिन्होंने कम- से- कम लगातार 6 महीने काम किया हो.
  • यदि किसी ने पूरा साल काम नहीं किया है, तो उसे प्रो- राटा आधार पर (यानी जितने महीने काम किया है, उसके हिसाब से) बोनस राशि दी जाएगी.
  • केंद्रीय अर्द्धसैनिक बलों और सशस्त्र बलों के पात्र कर्मचारी भी इस बोनस के दायरे में आएंगे.
  • केंद्र शासित प्रदेशों (UTS) के वे कर्मचारी जो केंद्र सरकार के वेतन ढांचे पर काम करते हैं और किसी अन्य बोनस या एक्स- ग्रेशिया के पात्र नहीं हैं, उन्हें भी यह लाभ मिलेगा.
  • एड- हॉक कर्मचारी को भी बोनस राशि का लाभ मिलेगा, जिनकी सेवा में कोई रुकावट नहीं है.
  • कैजुअल लेबरर को भी बोनस दिया जाएगा, जिन्होंने पिछले 3 सालों में निर्धारित दिनों तक काम किया है. इनका बोनस 1,184 रुपए तय किया गया है.
यह भी पढ़े -  शाहदरा CBD में जजों के लिए आधुनिक हाउसिंग प्रोजेक्ट, दिल्ली सरकार की बड़ी योजना

ऐसे कैलकुलेट होगी राशि

बोनस राशि की गणना अधिकतम 7 हजार रुपये मंथली सैलरी पर की जाएगी. उदाहरण स्वरुप 7000× 30÷30.4= 6,907.89 रुपए. केंद्र सरकार के इस फैसले से लाखों केंद्रीय कर्मचारियों और सुरक्षा बलों के जवानों को सीधे तौर पर फायदा पहुंचेगा. त्यौहारी सीजन पर इस बोनस राशि से इन कर्मचारियों के परिवारों में खुशी का माहौल बनेगा.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.