हरियाणा CET के लिए करेक्शन पोर्टल इसी हफ्ते खुलने की संभावना, जल्द जारी होगा परिणाम

चंडीगढ़ | हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की तरफ से संयुक्त पात्रता परीक्षा (CET) के लिए करेक्शन पोर्टल इसी हफ्ते खोलने की संभावना है. पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट की सिंगल के बाद अब HSSC को डबल बेंच से भी राहत मिल चुकी है. एचएसएससी की तरफ से 26 और 27 जुलाई को सीईटी 2025 का आयोजन किया गया था.

HSSC Panchkula

चुनौती देने वाली याचिका खारिज

आयोग परीक्षा के एक महीने के अंदर ही परिणाम घोषित करने की तैयारी कर रहा था, मगर नॉर्मलाइजेशन प्रक्रिया को चुनौती देते हुए पहले हाईकोर्ट की सिंगल बेंच में याचिका दायर की गई. उसके बाद, हाईकोर्ट की डबल बेंच में याचिका दायर की गई. 3 दिन पहले हाईकोर्ट की डबल बेंच ने याचिका को खारिज कर दिया और नॉर्मलाइजेशन को वैलिड करार दिया है.

यह भी पढ़े -  Asian Games 2026 में हरियाणा के सुरुचि- कमलजीत का शानदार प्रदर्शन, CM सैनी ने दी बधाई

जल्द खुलेगा हरियाणा CET करेक्शन पोर्टल

ऐसे में हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग को बड़ी राहत मिली है. एचएसएससी के सदस्य भूपेंद्र चौहान का कहना है कि हाईकोर्ट की डबल बेंच ने भी नॉर्मलाइजेशन प्रक्रिया को वैध कहा है. अब रिजल्ट घोषित करने में कोई समस्या नहीं है. जल्द ही करेक्शन पोर्टल ओपन होगा. इसके बाद, परीक्षा का परिणाम जारी होगा.

सीईटी में शामिल होने के लिए 13,48,893 अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था. 4 शिफ्ट में कुल 12,46,497 अभ्यर्थियों ने परीक्षा में हिस्सा लिया था. पिछले महीने खेल कोटे के तहत भर्ती प्रक्रिया शुरू करने का ऐलान भी किया जा चुका है. इसके अतिरिक्त, ग्रुप डी की भर्ती प्रक्रिया शुरू होनी है. यह सभी प्रक्रियाएं तभी आगे बढ़ पाएंगी जब सीईटी का रिजल्ट घोषित होगा.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.