राजस्थान- गुजरात से दिल्ली आने वाली ट्रेनों के समय में बदलाव, फटाफट देखें नई समय- सारणी

नई दिल्ली | रेलयात्रियों के लिए एक जरूरी खबर सामने आई है. मिली जानकारी के अनुसार, रेलवे प्रशासन ने बाड़मेर- दिल्ली सराय रोहिल्ला मालानी सुपरफास्ट और भुज- दिल्ली सराय रोहिल्ला सुपरफास्ट ट्रेन के संचालन समय में बदलाव कर दिया है. भारतीय रेलवे (Indian Railways) अधिकारियों ने बताया कि समय में बदलाव यात्रियों की सुविधा और समय पर गाड़ियों के संचालन को सुनिश्चित करने के लिए किया गया है.

Train Railways

नया शेड्यूल

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने बताया कि ट्रेन नंबर 20487, बाड़मेर- दिल्ली सराय रोहिल्ला मालानी सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन 6 अक्तूबर को बाड़मेर से प्रस्थान करेगी. यह ट्रेन अब गुरूग्राम स्टेशन पर 11:33 बजे आगमन कर 11:35 बजे रवाना होगी. पहले इस ट्रेन के आगमन का समय 11:40 और रवानगी का समय 11:42 बजे था.

दिल्ली कैंट स्टेशन पर नई समय- सारणी के अनुसार, 11:57 बजे आगमन और 11:59 बजे रवाना होगी. ट्रेन अपने निर्धारित समयानुसार साढ़े 12 बजे दिल्ली सराय रोहिल्ला पहुंचेगी.

यह भी पढ़े -  दुनिया का इकलौता रहस्यमयी समुद्र, जिसका कोई किनारा नहीं; मिट्टी में नहीं उगते यहां के घास

भुज-दिल्ली सराय रोहिल्ला ट्रेन

ट्रेन नंबर 20983, भुज- दिल्ली सराय रोहिल्ला सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन 7 अक्तूबर से भुज से रवाना होकर 11:33 बजे गुरुग्राम स्टेशन पर आगमन और 11:35 बजे रवाना होगी. पहले 11:57 बजे आगमन और 11:59 बजे रवाना होती थी. यह ट्रेन अपने निर्धारित समयानुसार साढ़े 12 बजे दिल्ली सराय रोहिल्ला पहुंचेगी. रेलवे के एक अधिकारी ने यात्रियों से आग्रह किया है कि वे नई समय- सारणी के अनुसार अपनी यात्रा की योजना बनाएं.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.