भाजपा की तर्ज पर कर रही है जजपा पार्टी संगठन का विस्तार, 36 पदाधिकारियों की न्युक्ति

चंडीगढ़। हरियाणा में भाजपा की तरह उसकी सहयोगी पार्टी जजपा भी लगातार संगठन की मजबूती के लिए काम कर रही है. जजपा ने संगठन का विस्तार करते हुए शुक्रवार को प्रदेश स्तरीय कई नियुक्तियां की है. बता दें कि पार्टी ने संगठन में 21 प्रदेश सचिव और 15 प्रदेश सह सचिव बनाए हैं.

jjp leader satpal sangwan

दिग्विजय सिंह चौटाला की नियुक्ति के बाद संगठन के कार्यों मे तेजी 

पार्टी द्वारा हाल ही में जजपा महासचिव के पद पर इनसो अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला की नियुक्ति की गई थी. बता दें कि जजपा मे अब सरकार के काम उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला और संगठन के काम उनके छोटे भाई दिग्विजय सिंह चौटाला संभालेंगे. जेजेपी के राष्ट्रीय प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर अजय सिंह चौटाला द्वारा प्रांतीय स्तर पर 36 नियुक्तियों को स्वीकृति प्रदान की गई है.

प्रदेश अध्यक्ष स. निशान सिंह द्वारा यह नियुक्तियां की गई है. जजपा ने राम सिंह कोडवा, करनाल के पूर्व जिला अध्यक्ष प्रेम रोड शाहपुर, दलबीर पवार, मास्टर चांदरूप हुड्डा और राजेंद्र अहिरी को प्रदेश सचिव के पद पर नियुक्त किया है. वही विनोद सिंगला, भूदेव शर्मा, कृष्ण बजीना,मनोज जौरासी, नरेश जून और वीरेंद्र बापोड़ा को भी प्रदेश सचिव बनाया गया.

नए अधिकारियों की नियुक्ति 

राज कुमार मेहता, रिटायर्ड एक्सईएन धर्मपाल प्रजापत, हिसार के पूर्व जिलाध्यक्ष जयपाल बांडाहेड़ी, रेवाड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष रामफल कोसलिया, पूर्व चेयरमैन मेहताब सिंह व राज सिंह गुर्जर को भी पाार्टी ने प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी सौंपी है. प्रभु राम गोदारा माईकलां, भिवानी के पूर्व हलका अध्यक्ष जितेंद्र शर्मा, किरण पूनिया और अनीता शर्मा फरीदाबाद को भी प्रदेश सचिव बनाया गया है.

यह भी पढ़े -  खिलाड़ियों के लिए खुशखबरी, हरियाणा में खेल उपलब्धियों के आधार पर मिली सरकारी नौकरी

जजपा के मीडिया प्रभारी दीपकमल सहारण ने बतया कि बलवंत नालाघाट, भूप सिंह बेरी, सियानंद त्यागी व डा. अनंत राम बरवाला को प्रदेश सह सचिव नियुक्त किया गय है. जय कुमार पंवार, बुट्टा सिंह सहुवाला, यशपाल बुढेन, वेद पाल ढिल्लो, प्रेम धनाना, मास्टर बसंत लाल दैहमन, सुरेंद्र ठाकरान, बलजीत तूर्ण, गुरचरण सिंह उरलाना, थानेसर से पूर्व हलका अध्यक्ष होशियार सिंह किरमिच और राई से पूर्व प्रत्याशी अजीत अंतिल को प्रदेश सह सचिव पद की जिम्मेदरी सौंपी गई है. सहारण के अनुसार संगठन में जल्द ही कुछ और नियुक्तियां की जाएंगी.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.