दिल्लीवासियों को दिवाली पर मिलेगी खुशखबरी, एक और नए रूट पर संचालित होगी मेट्रो

नई दिल्ली | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की लाइफलाइन मानी जाने वाली मेट्रो से जुड़ी एक और अच्छी खबर सामने आई है. यहां Phase-b4 में मजलिस पार्क से मौजपुर के बीच बनकर तैयार पिंक लाइन के विस्तार कॉरिडोर पर जल्द मेट्रो के संचालन का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इस रूट पर दिवाली पर्व पर दिल्ली वासियों को तोहफा मिल सकता है. एक और नए रूट पर मेट्रो संचालन से यात्रियों की परिवहन सुविधाओं में इजाफा होगा.

Metro

निरीक्षण कार्य हो चुका पूरा

इस रूट पर मेट्रो रेल संरक्षा आयुक्त (CMRS) द्वारा सुरक्षा निरीक्षण किए जाने के बाद मेट्रो संचालन को स्वीकृति प्रदान की जा चुकी है. पहले नवरात्र पर मेट्रो संचालन करने की योजना बनाई गई थी लेकिन किसी कारणवश शुरू नहीं हो पाई. अब बताया जा रहा है कि दिवाली पर इस कॉरिडोर पर मेट्रो संचालन को हरी झंडी दिखाई जा सकती है.

अभी औपचारिक रूप से ऐलान नहीं हुआ है. ऐसे में स्थानीय लोगों और दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) को इस कॉरिडोर के उद्घाटन की तारीख घोषित होने का इंतजार है.

यह भी पढ़े -  दिल्ली में जलभराव खत्म करने की तैयारी, 266 किमी नालों का होगा निर्माण और सुधार

पिंक सर्कुलर होगा लाइन का नाम

वर्तमान में पिंक लाइन पर मजलिस पार्क से शिव विहार के बीच 59.24 किलोमीटर लंबे हिस्से पर मेट्रो का संचालन हो रहा है. Phase- 4 में मजलिस पार्क से मौजपुर के बीच मेट्रो कॉरिडोर का निर्माण कार्य पूरा होने से पिंक लाइन सर्कुलर कॉरिडोर में तब्दील हो गई है. इस वजह से DMRC ने इस कॉरिडोर का नाम भी पिंक सर्कुलर लाइन कर दिया है. इस रूट पर मेट्रो सेवाएं उपलब्ध होने पर कई इलाकों की जनता को राहत पहुंचेगी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.