दिल्ली- NCR में एक और नए रूट पर दौड़ेगी मेट्रो, पलवल तक संचालन के लिए तैयार हुई DPR

पलवल | हरियाणा के NCR शहरों में मेट्रो विस्तार से जुड़ी एक और बड़ी खुशखबरी सामने आई है. फरीदाबाद स्थित होटल मैगपाई में मीडिया से बातचीत करते हुए खेल मंत्री गौरव गौतम ने बताया कि बहुत जल्द लोगों को पलवल तक मेट्रो में सफर करने का अवसर मिलेगा. इसका निर्माण कार्य बहुत जल्द शुरू किया जाएगा.

Metro

DPR हुई तैयार

खेल मंत्री गौरव गौतम ने बताया कि पलवल तक मेट्रो के लिए डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (DPR) बनकर तैयार हो चुकी है. इससे राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और आसपास के जिलों से पलवल की कनेक्टिविटी और ज्यादा बेहतर होगी. उन्होंने कहा कि मेट्रो शुरू होने से न सिर्फ पलवल से दिल्ली का सफर आसान होगा बल्कि क्षेत्र के विकास को भी एक नई रफ्तार मिलेगी.

उन्होंने कहा कि पलवल तक मेट्रो का संचालन शुरू होने पर लोगों की परिवहन सुविधाओं में इजाफा होगा. नौकरीपेशा लोगों, स्टूडेंट्स को दिल्ली तक आवागमन के लिए सार्वजनिक परिवहन कनेक्टिविटी के रूप में तेज गति का विकल्प मिलेगा. मेट्रो ट्रेन संचालित होने से पलवल में औद्योगिक विकास को बढ़ावा मिलेगा.

गुरुग्राम तक संचालन की तैयारी

बता दें कि वर्तमान में दिल्ली के बदरपुर से फरीदाबाद के बल्लभगढ़ तक मेट्रो का संचालन हो रहा है. इस रूट पर कुल 9 स्टेशन है. इस मेट्रो रूट का उद्घाटन साल 2015 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया था. इसके बाद मेट्रो का विस्तार फरीदाबाद से गुरुग्राम और फिर पलवल तक किया जाना है. गुरुग्राम तक मेट्रो की डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट पहले ही तैयार की जा चुकी है, अब केवल निर्माण कार्य शुरू होना बाकी है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.