नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भीड़- भाड़ से निपटने की योजना, 14 ट्रेनों के प्लेटफॉर्म नंबर में बदलाव

नई दिल्ली | त्यौहारी सीजन पर अतिरिक्त भीड़- भाड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे (Indian Railways) ने कई बड़े कदम उठाए हैं. नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर त्यौहारी सीजन की भीड़- भाड़ जैसी चुनौती से निपटने के लिए कई नए प्रयोग किए गए हैं. प्लेटफॉर्म पर भीड़भाड़ कम करने के उद्देश्य से अजमेरी गेट के पास एक होल्डिंग क्षेत्र तैयार किया गया है. एक दर्जन से ज्यादा ट्रेनों के प्लेटफॉर्म में बदलाव किया गया है.

Railway Station

इस प्लेटफार्म से चलेगी ज्यादातर ट्रेनें

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से एक अधिकारी ने बताया कि त्यौहारी सीजन पर अतिरिक्त भीड़-भाड़ को देखते हुए कई स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है. पूर्व की ओर जाने वाली अधिकांश स्पेशल ट्रेनें प्लेटफॉर्म नंबर 16 से चलाई जाएगी. आवश्यकतानुसार अन्य प्लेटफॉर्म से भी ट्रेनों का संचालन होगा. यह सुनिश्चित करने के लिए समीक्षा की जा रही है कि किसी भी प्लेटफॉर्म पर कम समय में बहुत अधिक ट्रेनें न आएं और न ही स्टेशन पर आएं.

यह भी पढ़े -  नौकरी ज्वाइन करने के 10 मिनट बाद कैंडिडेट ने ठुकराया ऑफर, बॉस ने दी ऐसी जिम्मेदारी कि बन गया HR हेड

इसलिए लिया गया फैसला

कम समय में अधिक ट्रेनें आने से प्लेटफॉर्म और फुटओवर ब्रिज पर भीड़ बढ़ जाती है और अफरातफरी का माहौल पैदा हो जाता है. इसी चुनौती से निपटने के लिए 30 अक्टूबर तक शताब्दी और लोकल ट्रेनों सहित 14 ट्रेनों के प्लेटफॉर्म में बदलाव करने का फैसला लिया गया है.

बदले हुए प्लेटफॉर्म की जानकारी

ट्रेन वर्तमान प्लेटफॉर्म बदला हुआ प्लेटफॉर्म
नई दिल्ली-दरभंगा स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस (12562) 13 1
दरभंगा-नई दिल्ली स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस (12561) 12 7
बीकानेर-सियालदह दुरंतो एक्सप्रेस (12260) 13 9
पुरानी दिल्ली-सहारनपुर (54473) 15 4
गाजियाबाद-नई दिल्ली-अलीगढ़ (64110/64429) 13 10
रोहतक-नई दिल्ली एक्सप्रेस (14324) 7 2
चंडीगढ़-नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस (12046) 2 1
गाजियाबाद-नई दिल्ली-गाजियाबाद (64425/64432) 13 5
कानपुर सेंट्रल-नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस (12033) 2 10
देहरादून-नई दिल्ली-दौलतपुर चौक जन शताब्दी एक्सप्रेस (12056/12057) 10 2
गाजियाबाद-पलवल (64053/64057) 2 1
पलवल-गाजियाबाद (64057) 2 1
नई दिल्ली-श्री माता वैष्णो देवी कटरा उत्तर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस (12445) 15 8
नई दिल्ली-राजगीर श्रमजीवी एक्सप्रेस (12392) 8 1
Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.