HSSC ने खोला करेक्शन पोर्टल, 24 अक्टूबर तक सुधार करने का मौका

चंडीगढ़ | हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) की तरफ से ग्रुप सी और डी के सरकारी पदों पर भर्ती के लिए सामान्य पात्रता परीक्षा यानी CET को अनिवार्य किया गया है. आयोग की तरफ से विगत 26 और 27 जुलाई को ग्रुप सी के लिए सीईटी परीक्षा आयोजित की गई थी. परीक्षा का परिणाम जारी किया जाएगा, इससे पहले उम्मीदवारों को करेक्शन पोर्टल का इंतजार था.

HSSC Panchkula

HSSC ने खोला करेक्शन पोर्टल

करेक्शन पोर्टल का इंतजार समाप्त हो चुका है. हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की तरफ से करेक्शन पोर्टल को लेकर ऑफिशल नोटिस जारी कर दिया गया है. जो भी उम्मीदवार परीक्षा के लिए आवेदन करते समय अपनी कैटिगरी के सर्टिफिकेट अपलोड नहीं कर पाए थे उन्हें अब आयोग ने मौका दिया है. उसे समय सरल पोर्टल पर कुछ समस्याओं के कारण उम्मीदवारों के सर्टिफिकेट नहीं बन पाए थे, जिससे उम्मीदवारों को जनरल केटेगरी से आवेदन करना पड़ा था.

24 अक्टूबर रात 12:00 बजे तक खुला रहेगा पोर्टल

आयोग की तरफ से आश्वासन दिया गया था कि रिजल्ट जारी होने से पहले उम्मीदवारों को अपने डॉक्यूमेंट अपलोड करने का मौका दिया जाएगा. फिलहाल हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की तरफ से करेक्शन पोर्टल खोला जा चुका है. पोर्टल 17 अक्टूबर से 24 अक्टूबर तक खुला रहेगा. ऐसे में जिस भी उम्मीदवार को सुधार करना है वह जल्द से जल्द अपना सुधार कर लें क्योंकि आयोग द्वारा साफ कहा गया है कि इसके बाद कोई भी अतिरिक्त समय नहीं दिया जाएगा.

यह भी पढ़े -  HSSC ने जारी किया महिला पुलिस कांस्टेबल PMT शेड्यूल, 8 जून से शुरू होगी प्रक्रिया

भौतिक रूप से स्वीकार नहीं होगा कोई अनुरोध

उम्मीदवारों को ध्यान रहे कि अभ्यर्थियों को अपने दावे के समर्थन में वैलिड आवश्यक दस्तावेज विस्तारित कट- ऑफ तिथि अर्थात 14.06.2025 को या उससे पहले अपलोड करना सुनिश्चित करना होगा. श्रेणी में सुधार के लिए आयोग कार्यालय में भौतिक रूप से कोई अनुरोध स्वीकार नहीं किया जाएगा.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.