नई दिल्ली | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की लाइफलाइन मानी जाने वाली मेट्रो से जुड़ी एक नई अपडेट सामने आई है. दिवाली पर्व के मौके पर यानि 19 अक्टूबर आज तथा 20 अक्टूबर कल दिल्ली मेट्रो के संचालन समय में बदलाव किया गया है. दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने बताया कि यह बदलाव खासतौर पर पिंक, मैजेंटा और ग्रे लाइनों पर लागू होगा. त्यौहारी सीजन पर यात्रियों की सुविधा का ख्याल रखते हुए यह फैसला लिया गया है.
यह रहेगा नया शेड्यूल
DMRC ने जानकारी दी है कि 19- 20 अक्टूबर को सभी मेट्रो लाइनों पर लास्ट ट्रेन रात 10 बजे टर्मिनल स्टेशनों (जहां से मेट्रो शुरू होती है वो स्टेशन) से रवाना होगी और इसमें एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन भी शामिल है.
आगे बताया गया है कि रविवार को आमतौर पर पिंक, मैजेंटा और ग्रे लाइनों पर दिल्ली मेट्रो संचालन सुबह 7 बजे से शुरू हो जाता है लेकिन दिवाली के त्योहार को देखते हुए इन तीनों लाइनों पर एक घंटा पहले यानि सुबह 6 बजे से मेट्रो सेवा शुरू करने का फैसला लिया गया है. इस बदलाव का उद्देश्य लोगों को त्यौहार की तैयारी के लिए अतिरिक्त समय देना रहेगा.
रात को जल्दी बंद होगा संचालन
DMRC ने बताया कि दिवाली के दिन सभी मेट्रो लाइनों पर संचालन नियमित रूप से शुरू होगा. हालांकि, रात में अंतिम मेट्रो सेवा सभी टर्मिनल स्टेशनों से रात 10 बजे रवाना होगी. इसमें एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन भी शामिल है. दिवाली की रात को मेट्रो सेवाएं सामान्य से थोड़ी जल्दी बंद हो जाएगी.
