दिवाली पर DDA का स्पेशल डिस्काउंट ऑफर, देश की राजधानी में पूरा होगा खुद के घर का सपना

नई दिल्ली | देश की राजधानी दिल्ली में खुद के घर का सपना पूरा करने की योजना बना रहे लोगों के लिए दिवाली त्यौहार पर बड़ी खुशखबरी सामने आई है. दिल्ली डेवलपमेंट ऑथोरिटी (DDA) ने लोगों के इस बड़े सपने को साकार करने की कवायद में आगे बढ़ते हुए अपनी हाउसिंग की किफायती स्कीम ‘अपना घर- आवास योजना’ में फ्लैट्स जोड़ने का फैसला लिया है.

Flats

26 नवंबर तक करें बुकिंग

DDA द्वारा इस बार MIG और EWS के 283 फ्लैट्स अपना घर- आवास योजना में जोड़ें जा रहे हैं और इनके लिए 21 अक्टूबर से बुकिंग कर सकते हैं. 26 नवंबर तक बुकिंग जारी रहेगी.

इन जगहों पर फ्लैट्स

MIG के सभी 163 फ्लैट्स लोकनायक पुरम नामक जगह पर है. वहीं, EWS के सभी 120 फ्लैट्स नरेला में हैं और इन सभी फ्लैट्स पर 15% का डिस्काउंट मिलेगा. किफायती घरों की बढ़ती मांग को देखते हुए इस योजना में और फ्लैट्स भी जोड़ दिए गए हैं. इन फ्लैट्स की बुकिंग करने से पहले आप इनका निरीक्षण भी कर सकते हैं. इस योजना में वहीं पुरानी शर्तें लागू रहेगी.

यह भी पढ़े -  दिल्ली में जलभराव खत्म करने की तैयारी, 266 किमी नालों का होगा निर्माण और सुधार

यह फ्लैट्स पहले ‘आओ-पहले पाओ’ के आधार पर मिलेंगे यानि इस योजना में आप अपनी पसंद के हिसाब से फ्लोर और फ्लैट्स का चयन कर सकते हैं. हालांकि, DDA ने अभी इन फ्लैट्स की कीमतों को उजागर नहीं किया है लेकिन इससे पहले इसी योजना में लोकनायक पुरम में MIG फ्लैट्स की अनुमानित कीमत 1.17 से 1.22 करोड़ रुपए तक थी.

DDA के एक अधिकारी ने बताया कि ऐसी योजनाओं का प्रमुख उद्देश्य राजधानी दिल्ली के लोगों को अच्छी शहरी सुविधाएं और उच्च जीवन स्तर प्रदान करना है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.