हरियाणा कौशल रोजगार निगम का स्कोर कार्ड जारी, फटाफट इस तरह करें चेक

चंडीगढ़ | हरियाणा सरकार की तरफ से हरियाणा कौशल रोजगार निगम की स्थापना की गई है. HKRN के तहत, उम्मीदवारों को अनुबंध आधार पर नौकरी दी जाती है. इसके लिए समय- समय पर आवेदन मांगे जाते हैं. अगर आपने भी हरियाणा कौशल रोजगार निगम के तहत आवेदन किया था और आप अपना स्कोर कार्ड चेक करना चाहते हैं, तो आपको बता दें कि HKRN स्कोरकार्ड जारी हो चुका है. इस स्कोर कार्ड के जरिए आप यह जान सकते हैं कि आपका स्कोर कितना बना है.

Job Exam Student Collage 1

HKRN स्कोरकार्ड हुआ जारी

आप सभी हरियाणा कौशल रोजगार निगम की आधिकारिक वेबसाइट से इसे डाउनलोड कर सकते हैं और यह जान सकते हैं कि अगले चरण के लिए आप कितने योग्य हैं. हम आपके साथ पूरी प्रक्रिया साझा कर रहे हैं कि आप किस प्रकार अपना स्कोर कार्ड चेक कर पाएंगे. हमारे द्वारा बताई गई प्रक्रिया के अनुसार आप बहुत ही आसानी से अपना स्कोर कार्ड चेक कर पाएंगे.

यह भी पढ़े -  हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, पशु हमले के पीड़ित परिवारों को मिलेगी आर्थिक सहायता

इस प्रकार देखें अपना स्कोर कार्ड

  • हरियाणा कौशल रोजगार निगम (HKRN) स्कोर कार्ड  देखने के लिए आपको सबसे पहले HKRN की आधिकारिक वेबसाइट hkrnl.itiharyana.gov.in पर जाना होगा.
  • इसके बाद “कैंडिडेट रजिस्ट्रेशन एंड लॉगिन” पर क्लिक करना होगा.
  • अब अपनी फैमिली आईडी दर्ज करनी होगी.
  • अब ड्रॉप-डाउन लिस्ट से अपना नाम सेलेक्ट करें और “गेट पीपीपी” (या “गेट फैमिली डिटेल्स”) पर क्लिक करना होगा.
  • इसके बाद आप ‘कैलकुलेट स्कोर’ बटन पर क्लिक करके अपना स्कोर कार्ड देख पाएंगे.
Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.