IGI एयरपोर्ट पर बनेगा नया मेट्रो स्टेशन, इन टर्मिनल के बीच पहले से आसान हो जाएगा सफर

नई दिल्ली | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में स्थित IGI एयरपोर्ट से यात्रा करने वालों करने वालों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. यहां टर्मिनल- 1 (T- 1) और टर्मिनल- 3 (T- 3) के बीच यात्रा को आसान और तेज बनाने के लिए एक नए मेट्रो स्टेशन का निर्माण किया जाएगा. दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (DIAL) के मुख्य कार्यपालक अधिकारी विदेह कुमार जयपुरियार ने इस योजना की जानकारी देते हुए कहा कि इससे एयरपोर्ट पर आवाजाही करने वाले यात्रियों के समय की बचत होगी.

Metro

यह रहेगी योजना

अभी IGI एयरपोर्ट के तीन टर्मिनल में से T- 2 और T- 3 आपस में करीब है, जबकि T- 1 कुछ किलोमीटर की दूरी पर है. उन्होंने बताया कि पहले गोल्डन लाइन केवल एरोसिटी तक ही आती थी, लेकिन अब इसे T- 1 तक बढ़ाने की योजना बनाई गई है. इस तरह, यात्रियों को T- 1 से सीधे एरोसिटी तक मेट्रो सुविधा मिलेगी और एरोसिटी से एयरपोर्ट लाइन से T- 3 और T- 2 तक पहुंचना आसान हो जाएगा.

एरोसिटी में पहले से ही एयरपोर्ट मेट्रो लाइन मौजूद है और अब इस जगह गोल्डन लाइन का नया मेट्रो स्टेशन तैयार किया जाएगा. इससे यात्रियों के लिए T- 1 और T- 3 के बीच परिवहन और सुगम बनेगा. दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) के समन्वय से इस प्रोजेक्ट को पूरा किया जाएगा, ताकि एयरपोर्ट पर भीड़ कंट्रोल और समय की बचत दोनों ही लक्ष्यों को हासिल किया जा सकें.

यह भी पढ़े -  दिल्ली जल बोर्ड का बड़ा फैसला, पानी की सप्लाई को लेकर बनेगी नई नीति

भविष्य के लिए कारगर उपाय

एयरपोर्ट पर नए स्टेशन के निर्माण से यात्रियों को T- 1 और T- 3 के बीच आसान और तेज गति का विकल्प मिलेगा. इससे एयरपोर्ट ट्रैवलिंग समय में कमी आएगी. भविष्य में यह कदम IGI एयरपोर्ट को और भी आधुनिक और सुविधाजनक बनाने की दिशा में अहम रोल अदा करेगा.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.