दिल्ली की इन मुख्य सड़कों को लालबत्ती से मिलेगा छुटकारा, ट्रैफिक जाम से मिलेगी मुक्ति

नई दिल्ली | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में ट्रैफिक संचालन को सुगम बनाने की दिशा में निरंतर नए प्रयास किए जा रहे हैं. इसी कड़ी में रोहिणी व पीतमपुरा के मुख्य मार्गों को सिग्नल व ट्रैफिक जाम से छुटकारा दिलाने के लिए नई व्यवस्था के रूप में यू- टर्न की शुरुआत की गई है. यदि प्रयोग सफल रहा, तो इसे स्थायी रूप से लागू कर दिया जाएगा. करीब 3 किलोमीटर लंबी इस सड़क पर 6 जगहों पर ट्रैफिक सिग्नल बंद कर यू- टर्न की व्यवस्था की गई है और इसके सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं.

Red Light Traffic

सिग्नल फ्री की गई सड़क

जिन जगहों पर ट्रैफिक सिग्नल फ्री किया गया है, उनमें कोहाट एन्क्लेव, आशियाना चौक,मधुबन चौक, दमकल केंद्र, साईं बाबा चौक और हिमालय विद्यालय शामिल हैं. मधुबन चौक की बात करें तो यह सबसे बिजी चौराहों में से एक है और यहां से रोजाना हजारों की संख्या में वाहनों की आवाजाही रहती है. वहीं, साई बाबा चौक पर भी ट्रैफिक दबाव के चलते जाम की स्थिति बनी रहती है.

यह भी पढ़े -  शाहदरा CBD में जजों के लिए आधुनिक हाउसिंग प्रोजेक्ट, दिल्ली सरकार की बड़ी योजना

ट्रैफिक जाम से मुक्ति

इन जगहों पर की गई यू- टर्न की व्यवस्था से वाहन बिना रूके आसानी से आवागमन कर रहे हैं. वहीं, मधुबन चौक पर भी ट्रैफिक दबाव कम करने की योजना बनाई गई है. गुरु हनुमान सोसायटी आफ भारत के सुझाव पर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस द्वारा यह प्रस्ताव विकसित कर लागू किया गया है, ताकि लोगों को ट्रैफिक जाम से मुक्ति मिल सके.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.