दिल्ली- NCR में नमो भारत ट्रेन योजना को कैबिनेट की मंजूरी, गुरुग्राम- फरीदाबाद वालों की हो जाएगी मौज

गुरुग्राम | हरियाणा के NCR क्षेत्र में शामिल शहरों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है. इन इलाकों में सार्वजनिक परिवहन कनेक्टिविटी के रूप में जल्द ही तेज गति की और भी सुविधा मिलने जा रही है. बता दें कि केंद्रीय मंत्रिमंडल ने मेट्रो विस्तार और नमो भारत ट्रेन के संचालन की योजना को मंजूरी प्रदान कर दी है. इसके बाद, इन दोनों योजनाओं को आगे बढ़ाने की तस्वीर साफ हो गई है. इस योजना की फाइल अब वित्तीय कमेटी के पास जाएगी. केन्द्रीय शहरी आवास मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने उम्मीद जताते हुए कहा कि एक सप्ताह में वित्तीय कमेटी से दोनों योजनाओं को मंजूरी मिल जाएगी.

Rapidx Train

नमो भारत ट्रेन

दिल्ली के सराय काले खां से राजस्थान के अलवर तक नमो भारत ट्रेन संचालित होगी. पहले चरण में दिल्ली से गुरुग्राम होते हुए रेवाड़ी के बावल तक ट्रैक बिछाया जाएगा. अगले चरणों में इसका अलवर तक विस्तार किया जाएगा.

नमो भारत ट्रेन के लिए हर 8 से 10 किलोमीटर पर अत्याधुनिक स्टेशन का निर्माण किया जाएगा. इसी तरह गुरुग्राम से फरीदाबाद और वहां से UP के जेवर एयरपोर्ट तक लाइन बिछाने की योजना बनाई गई है. इस प्रोजेक्ट से दिल्ली- NCR की जनता को सुपरफास्ट सार्वजनिक परिवहन कनेक्टिविटी का लाभ मिलेगा.

यह भी पढ़े -  दिल्लीवासियों के लिए जरूरी खबर, 23 और 24 जुलाई को इन क्षेत्रों में नहीं आएगा पानी; हेल्पलाइन नंबर जारी

गुरुग्राम- फरीदाबाद में मेट्रो विस्तार

गुरुग्राम के मिलेनियम सिटी स्टेशन से सेक्टर- 9 तक मेट्रो लाइन बिछाने का काम शुरू हो गया है. अगले चरण में सेक्टर- 9 से लेकर सेक्टर- 101 तथा उद्योग विहार से साईबर सिटी तक मेट्रो चलाई जाएगी. दिल्ली को गुरुग्राम से जोड़ने के लिए 2 अन्य जगहों से भी मेट्रो संचालन की योजना बनाई गई है.

सभी योजनाएं पूरी होने के बाद गुरुग्राम रेलवे स्टेशन से भोंडसी तक मेट्रो रूट बनाने की भी योजना तैयार हो गई है. इसी तरह फरीदाबाद के राजा नाहर सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम से पलवल बस स्टैंड तक मेट्रो का विस्तार किया जाएगा, जिसके बाद पलवल भी मेट्रो के नक्शे पर होगा.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.