चंडीगढ़ | हरियाणा सरकार (Haryana Govt) की तरफ से ग्रुप सी पदों की वेटिंग लिस्ट तैयार करने के लिए हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) को स्पष्टीकरण भेज दिया गया है. कमीशन द्वारा अक्तूबर, 2024 में ग्रुप सी पदों के लिए मेन सिलेक्शन लिस्ट जारी की गयी थी. कई- कई कैटेगरी के पदों की भर्ती के लिए ग्रुप बनाकर लिखित परीक्षा ली गयी थी. मेरिट के मुताबिक और प्रेफरेंस अनुसार उम्मीदवारों की चयन सूची जारी की गई थी.
आयोग को भेजा स्पष्टीकरण
वेटिंग लिस्ट जारी करनी थी. ऐसे में हरियाणा सरकार के मानव संसाधन विभाग ने अब वेटिंग लिस्ट जारी करने के लिए स्पष्टीकरण आयोग को भेज दिया है. यह स्पष्टीकरण भेजे करीबन एक महीना होने को आया, लेकिन आयोग द्वारा इस स्पष्टीकरण अनुसार चयन सूची जारी करनी बाकी है. स्पष्टीकरण जारी करने से पहले मुख्य सचिव कार्यालय में मानव संसाधन विभाग ने एक बैठक की, जिसमें विभिन्न विज्ञापनों के अंतर्गत पदों के लिए सीईटी ग्रुप- सी परीक्षा के लिए वेटिंग लिस्ट तैयार करने के बारे में स्पष्टीकरण भेजने का निर्णय करना था.
वेटिंग लिस्ट का इंतजार
इस मीटिंग के बाद सक्षम प्राधिकारी से स्वीकृति के बाद यह स्पष्टीकरण आयोग को भेज दिया गया था. दूसरी तरफ ग्रुप डी के उम्मीदवार भी वेटिंग लिस्ट का इंतजार कर रहे हैं. हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने ग्रुप डी पदों के लिए फाइनल सिलेक्शन लिस्ट जारी की थी. यह चयन सूची सीईटी मे हासिल अंकों के आधार पर मेरिट अनुसार जारी की जाती है, इसलिए इसमें दूसरी परीक्षा आयोजित नहीं होती है.
अभी भी 4 से 5 हजार पद खाली
ग्रुप डी के अभ्यर्थी पिछले कई दिनों से आग्रह कर रहे हैं कि ग्रुप डी के जिन पदों के लिए चयनित उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की थी, उन पदों में अभी भी काफी पद खाली हैं. ऐसे में इन खाली पदों की चयन सूची जारी की जाए. ग्रुप डी उम्मीदवारों की तरफ से मांग उठाई गई है कि ग्रुप डी 1/ 2023 की 6648 की जो लिस्ट आई थी, उसमें से करीबन 4000 से 5000 पोस्ट रिक्त रह चुकी है इसलिए वैकेंट + रिपिटशन नॉन ज्वाइनिंग पोस्ट रह गई है. ऐसे में आयोग 5000+ की एक और लिस्ट लगा दें, तो उन्हें भी नौकरी मिल जाएगी.
