जॉब डेस्क, Army Canteen Jobs | हरियाणा में विभिन्न जगहों में स्थित आर्मी द्वारा विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए हैं. हिसार, जींद, रोहतक, भिवानी, बाढड़ा, चरखी दादरी, बहादुरगढ़, बेरी, मातनहेल और झोझू कलां स्थित विभिन्न भूतपूर्व सैनिक कैंटीनों में निदेशक, प्रबंधक, सहायक प्रबंधक और लेखा लिपिक के पदों के लिए आवेदन आमंत्रित हैं. साथ ही, डीओटी यूआरसी, हिसार में प्रबंधक के पदों के लिए भी आवेदन आमंत्रित हैं. जो भी उम्मीदवार इन पदों के लिए इच्छुक हैं वह अपने आवेदन ऑफलाइन माध्यम से भेज सकते हैं. आपको बता दें कि यह भर्तियां कॉन्ट्रैक्ट आधार पर की जाएगी.
पदों से संबंधित सारी जानकारी जैसे आवेदन भेजने की प्रक्रिया, आवेदन भेजने का माध्यम,आयु सीमा,आवेदन शुल्क, आवेदन भेजने की अंतिम तारीख इत्यादि आगे दी गई है इसलिए आपसे अनुरोध है की खबर को पूरा पढ़ें. आवेदकों को सलाह दी जाती है कि वह पदों से संबंधित योग्यता जांच ले तथा उसके बाद ही अपने आवेदन भेजें.
| Army Canteen Vacancy 2025 |
| Organization | Haryana Army Canteen |
| Post Name | Director, Manager, Asst Manager and Account Clerk Posts |
| Vacancies | Not Mentioned |
| Salary/ Pay Scale | Rs: 19,000/- to 60,000/- Per Month |
| Job Location | Hisar, Jind, Rohtak, Bhiwani, Badhra, Charkhi Dadri, Bahadurgarh, Beri, Jhajjar, Matanhail, and Jhojhu Kalan |
| Last Date to Apply | 07 November 2025 |
| Mode of Apply | Offline |
| Category | Haryana Jobs |
| Official Website | CSDindia.gov.in |
| Official Notification | Click Here |
| Application Form | Click Here |
| Join Jobs Group | Click Here |
हरियाणा में निकली भर्तियो की जानकारी हेतु यहाँ से चेक करे- Haryana Jobs
| Important Dates |
आवेदन करने की शुरू तिथि: 02 नवंबर 2025
आवेदन करने की अंतिम तिथि: 07 नवंबर 2025
| Education Qualification |
डायरेक्टर /मैनेजर /असिस्टेंट मैनेजर: न्यूनतम स्नातक/स्नातक के समकक्ष प्रबंधक कैंटीन/मैन मैनेजमेंट में अनुभव.
अकाउंट क्लर्क: स्नातक,कंप्यूटर और उसके संचालन का ज्ञान,3-5 सालों तक खातों को संभालने का अनुभव.
| Application Fee |
किसी भी वर्ग के उम्मीदवार को कोई भी आवेदन शुल्क नहीं देना है.
| Age Limit |
डायरेक्टर /मैनेजर
न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
अधिकतम आयु: 64 वर्ष
असिस्टेंट मैनेजर
न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
अधिकतम आयु: 59 वर्ष
अकाउंट क्लर्क
न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
अधिकतम आयु: 49 वर्ष
| Vacancy Details |
कुल कितने पदों पर भर्ती होगी, यह सूचना नहीं दी गई है.
| How to Apply |
- सबसे पहले अपना आवेदन फार्म ले.
- आवेदन फार्म भरे तथा आवेदन फार्म के साथ आवश्यक दस्तावेज लगाए.
- आवेदन वाले लिफाफे पर एप्लीकेशन फॉर द पोस्ट ऑफ अवश्य लिखें.
- आवेदन पत्र विस्तृत बायोडाटा और 25 रुपये के स्टाम्प सहित स्व-पता लिखा लिफाफा सहित 07 नवंबर 2025 को 12: 00 बजे तक 33 आर्मर्ड डिवीजन ऑर्डनेंस यूनिट, पिन-909033, सी/ओ 56 एपीओ के पते पर पहुंच जाना चाहिए.
- आवेदन पत्र को टीसीपी नं.-2, हिसार सैन्य स्टेशन पर स्थित ड्रॉप बॉक्स में हाथ से भी डाला जा सकता है.
| Selection Process |
उम्मीदवारों का चयन निम्नलिखित आधार पर होगा.
1 . लिखित परीक्षा
2. कौशल परीक्षा
3. दस्तावेज सत्यापन
4. मेडिकल परीक्षा
नोट: अभ्यर्थियों/ उम्मीदवारों से विनम्र निवेदन है कि भर्ती के लिए आवेदन करने से पहले अधिकारिक विज्ञापन जरुर देखे.
