नई दिल्ली | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और एनसीआर क्षेत्र में सफर करने वालों के लिए एक जरूरी खबर सामने आई है. बता दें कि बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री देश की राजधानी दिल्ली में 7 नवंबर यानि परसों ‘बाबा बागेश्वर धाम पदयात्रा’ निकाल रहें हैं. इस यात्रा की सुरक्षा और लोगों को परेशानी से बचाने के लिए दिल्ली यातायात पुलिस द्वारा ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की गई है.

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने अपनी एडवाइजरी में बताया है कि पदयात्रा वाले दिन दक्षिणी दिल्ली के कुछ हिस्सों की सड़कों पर ट्रैफिक संचालन पर रोक और रूट डायवर्ट करने की योजना बनाई गई है. यह पदयात्रा सुबह 11 बजे से छतरपुर के आध्या कात्यायनी मंदिर से शुरू होकर UP के वृंदावन स्थित श्री बांके बिहारी मंदिर तक जाएगी. इस पदयात्रा में 50 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं और गाड़ियों का एक बड़ा काफिला शामिल होने की संभावना जताई गई है.
इन सड़कों पर बंद रहेंगे वाहन
- छतरपुर स्थित Y प्वाइंट से SSN मार्ग पर डेरा मोड़ तक (दोनों तरफ) सुबह 11 बजे से रात 8 बजे तक वाहनों पर प्रतिबंध रहेगा.
- CDR चौक से छतरपुर के Y प्वाइंट तक (दोनों तरफ) सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक ट्रैफिक संचालन पर रोक लगाई गई है.
- ज़ीर खोड़ से डेरा मोड़ (दोनों तरफ) दोपहर 1 बजे से रात 10 बजे तक (7 नवंबर) को और अगली सुबह 7 बजे से दोपहर 1 बजे तक (8 नवंबर) को रोक रहेगी.
वैकल्पिक रूट्स अपनाने की सलाह
- फरीदाबाद की ओर – सीडीआर चौक होते हुए MG रोड
- गुरुग्राम की ओर – सीडीआर चौक होते हुए मंडी रोड
- डेरा गांव से – बंद रोड- मंडी रोड- एमजी रोड
SSN मार्ग, छतरपुर मंदिर रोड और 100 फुटा रोड पर जाने से बचने की सलाह दी गई है.
SSN मार्ग से आने वाले और फरीदाबाद जाने वाले लोगों को SSN मार्ग पर जाने से बचने और CDR चौक होते हुए सीधे MG रोड पर जाने की सलाह दी गई है. SSN मार्ग से जीर खोड़ रोड होते हुए गुरुग्राम जाने वालों को CDR चौक पर मंडी रोड का उपयोग करने की सलाह दी गई है. डेरा गांव से आने वाले और छतरपुर जाने वाले यात्रियों को महरौली- गुरुग्राम रोड जाने के लिए बंद रोड से मंडी रोड की ओर मोड़ दिया जायेगा.
लोगों को सलाह दी गई है कि छतरपुर मंदिर और SSN मार्ग के आसपास होने वाली भारी भीड़ को ध्यान में रखते हुए अपनी यात्रा की योजना पहले से बनाएं और वैकल्पिक रूट्स का इस्तेमाल करते हुए अपने गंतव्य स्थान तक पहुंचे.