नए सीईटी पर होगी हरियाणा पुलिस के 5600 पदों की भर्ती, कोर्ट ने LPA की डिसमिस

पंचकूला | पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट की तरफ से हरियाणा पुलिस के 5600 पदों के लिए दायर LPA को डिसमिस कर दिया है. अब यह भर्ती नए सीईटी पर होगी. जिन उम्मीदवारों ने पिछली बार आवेदन किया था उन्हें इस बार भी मौका दिया जाएगा. जिन उम्मीदवारों ने पिछली बार आवेदन किया था उन्हें आयु में छूट दी जाएगी और इस बार भर्ती में मौका दिया जाएगा.

Home Guard Police

5600 पदों की LPA डिसमिस

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की तरफ से हरियाणा पुलिस के 5600 पदों पर भर्ती की जाएगी. उम्मीदवारों की तरफ से इसे लेकर कोर्ट का दरवाजा खटखटाया गया था और यह मांग उठाई गई थी कि यह भर्ती पुरानी सीईटी के आधार पर ही होनी चाहिए. पर कोर्ट द्वारा इस LPA को डिसमिस कर दिया गया है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में धान काटने का समय तय, अब सिर्फ इन 8 घंटों में चलेगी कंबाइन; नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

रिजल्ट के बाद शुरू होगी आगे की प्रक्रिया

अब यह भर्ती सीईटी 2025 के आधार पर ही की जाएगी. सीईटी 2025 जुलाई महीने में आयोजित किया गया था. अभी तक परीक्षा का परिणाम जारी नहीं किया गया है. जैसे ही रिजल्ट आएगा उसके बाद आगे की प्रक्रिया शुरू होगी. पुलिस भर्ती के लिए पहले उम्मीदवारों का पीएमटी तथा पीएसटी होगा उसके बाद परीक्षा का आयोजन किया जाएगा.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.